{"_id":"5f2b5b6407d7c96f023acee4","slug":"delhi-police-arrested-a-fraud","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंसिल चेक से ठगी करने वाला रंगे हाथ गिरफ्तार, मैजिक पैन से करता था धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंसिल चेक से ठगी करने वाला रंगे हाथ गिरफ्तार, मैजिक पैन से करता था धोखाधड़ी
Thu, 06 Aug 2020 06:52 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 06 Aug 2020 06:52 AM IST
विज्ञापन
गिरफ्त में आरोपी...
- फोटो : अमर उजाला
एमबीए डिग्री होल्डर अपने साथी के साथ ठगी करने में लगा हुआ था। ये लोगों को सस्ते में लोन दिलाने के नाम पर ठगी करता था। ये लोगों से कैंसिल चैक ले लेता था। चैक पर कैंसिल का क्रॉस मैजिक पैन से लिखवाता था। ये मैजिक पैन की स्याही को मिटाकर रकम भर लेता था और उसे बैंक में कैश करा लेता था। ग्रेटर कैलाश थाना पुलिस ने आरोपी युवक को बैंक में कैंसिल चैक को कैश कराते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
दक्षिण जिला डीसीपी अतुल कुमार ठाकुर के अनुसार मदनगीर निवासी कमल कुमार ने 4 अगस्त को ग्रेटर कैलाश थानाध्यक्ष सोमनाथ पारूथी को सूचना दी थी कि उसे बैंक से सूचना मिली थी कि उसके खाते से कोई दस लाख रुपये निकाल रहा है। पीड़ित ने इतनी बड़ी रकम का कभी किसी को कोई चैक नहीं दिया था। कमल कुमार तुरंत बैंक पहुंचा।
विज्ञापन
साथ में ग्रेटर कैलाश थाने में तैनात एसआई अनिल, संजीव व लक्ष्मण चौधरी भी बैंक पहुंच गए। एसआई अनिल ने फुर्ती दिखाते हुए बैंक से भाग रहे आरोपी हिफ्जूर रहमान को गिरफ्तार कर लिया। वही पीड़ित के बैंक खाते से चैक के जरिए पैसा निकाल रहा था। बाद में पीड़ित ने बताया कि उसने हिफ्जूर रहमान व उसके साथी को दो करोड़ रुपये का लोन दिलाने के लिए तीन कैंसिल चैक दिए थे।
विज्ञापन
दोनों आरोपियों ने खुद को एचडीएफसी बैंक का कर्मचारी बताते हुए सस्ते में लोन दिलाने की बात कही थी। मूलरूप से सिवान, बिहार निवासी हिफ्जूर(28) ने बताया कि उसने वर्ष 2014 में जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी से एमबीए किया था। वह एचडीएफसी व यश बैंक समेत कई बैंकों में काम कर चुका है। ऐसे में उसे ठगी करने का तरीका आ गया था।
वह साथी के साथ लोगों को ठगने लगा। सस्ता लोन दिलाने के नाम पर पीड़ित से कैंसिल चैक व बैंक की स्टेटमेंट ले लेते थे। पीड़ित के बैंक खाते में जितने पैसे होते थे उसी हिसाब से ये चैक पर रकम लिखकर निकाल लेते थे। एसआई अनिल की टीम के पास तीन पीड़ित अभी तक आ चुके हैं। इसके पास से कुछ पहचान पत्र, 19 चैक, एटीएम कार्ड, स्टॉप, मोबाइल फोन, पि्रंटर व मोबाइल फोन बरामद किए हैं।