फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Police arrested 5 accused who had embezzled amount of unclaimed policy

Delhi: आधार कार्ड में नाम और पता देते थे बदल, 22 लोगों की हड़प ली 37 बीमा पॉलिसी; ऐसे हुआ पर्दाफाश

Thu, 27 Apr 2023 01:52 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 27 Apr 2023 01:52 PM IST
सार

दिल्ली पुलिस ने आधार कार्ड के जरिए अनक्लेम पॉलिसी की रकम हड़पने वाले गिरोह का खुलासा किया है।

विज्ञापन
Delhi Police arrested 5 accused who had embezzled amount of unclaimed policy
दिल्ली पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली पुलिस ने सबसे सुरक्षित माने जाने वाले आधार कार्ड के डाटा के साथ सेंध के बड़े मामले का पर्दाफाश किया है। आरोपी आधार कार्ड में नाम और पता बदलवाकर अनक्लेम पॉलिसी की रकम ऐंठ रहे थे। ये कुछ पैसे का लालच देकर आधार कार्ड में नाम बदलवा लेते थे। इसके बाद पॉलिसी के पैसे को हड़प लेते थे। इसके बाद ये आधार कार्ड में फिर असली आधार कार्ड का नाम बदलवा देते थे। 

विज्ञापन

22 लोगों की 37 पॉलिसी की करोड़ों की रकम हड़प ली
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की आईएफएसओ यूनिट ने मैक्स लाइफ के दो कर्मचारियों समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन्होंने 22 पॉलिसी धारकों की 37 पॉलिसी की 2.38 करोड़ की रकम हड़प ली। आईएफएसओ पुलिस उपायुक्त प्रशांत गौतम ने बताया कि मैक्स लाइफ इंश्योरेंस कंपनी ने ठगी की एफआईआर आईएफएसओ में दर्ज कराई थी। शिकायत में कहा था कि आशुतोष जोशी और अब्दुल चौधरी की पूरी हो चुकी पॉलिसी की 51 लाख की रकम किसी ने हड़प ली है। पता लगा कि अब्दुल चौधरी की 13 मार्च 2018 में मौत हो चुकी थी। फिर उन्होंने पॉलिसी के लिए कैसे क्लेम कर दिया। इसके बाद पता लगा कि 22 लोगों की 37 पॉलिसी की 2.38 करोड़ की रकम हड़प ली है। इन लोगों ने पॉलिसी की रकम के लिए क्लेम नहीं किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बीमा रकम हड़पने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस उपायुक्त प्रशांत गौतम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एसीपी सुनील कुमार पांचाल की देखरेख में इंस्पेक्टर अरुण कुमार त्यागी, इंस्पेक्टर देवेंद्र दहिया और अन्य की टीम गठित की। कई महीने की जांच के बाद टीम ने पांच आरोपी वेस्ट संत नगर निवासी प्रेम प्रकाश, रोहिणी निवासी चंदन जैन, ककरौला निवासी सुजीत कुमार, ग्रेटर नोएडा वेस्ट, यूपी निवासी रोहित कुमार अग्रवाल और विजय नगर, दिल्ली निवासी विकास को गिरफ्तार कर लिया। रोहित कुमार और सुजीत कुमार मैक्स लाइफ इंश्योरेंस के कर्मचारी हैं। 

विज्ञापन

आरोपी ऐसे हड़पते थे रकम
दिल्ली पुलिस ने अनक्लेम पॉलिसी का पैसा हड़पने के इस तरह के मामले का पहली बार पर्दाफाश किया है। खास बात ये है कि ये आधार कार्ड के साथ भी छेड़छाड़ करते थे। आधार कार्ड में पहले ये पॉलिसी होल्डर का नाम बदलवा लेते थे। इसके बाद ये उसकी पॉलिसी के पैसे को हड़प लेते थे। जब पैस मिल जाता था तो ये फिर असली कार्ड धारक का नाम आधार कार्ड में करवा देते थे। खास बात ये भी है कि ये बिना किसी कागजात या प्रूफ के आधार कार्ड में नाम बदलवा लेते थे। इसके लिए ये आधार कार्ड में नाम बदलने वाले विकास को कुछ हजार रुपये का लालच देते थे।  

ऐसे मिलती थी पॉलिसी के डाटा की जानकारी
रोहित मैक्स लाइफ में सीनियर एग्जीक्यूटिव की नौकरी करता था। उसकी डाटा तक पहुंच होती थी। उसको पता होता था कि किस व्यक्ति की पॉलिसी पूरी हो चुकी और और वह लंबे समय से क्लेम नहीं कर रहा है। वह सुजीत कुमार के जरिए ये जानकारी चंदन को दे देता था। चंदन ये जानकी प्रेम को देता था। 

ऐसे करते थे बीमा पॉलिसी के लिए क्लेम
जांच में पता लगा कि अनक्लेम पॉलिसी का पैसा लेने के लिए पॉलिसी होल्डर का एक चैक जरूरी होता है। ऐसे में ये आधार कार्ड में छेड़छाड़ कर उसमें पॉलिसी होल्डर का नाम व उसका पॉलिसी में दिए गए पते को लिखवा देते थे। इसके बाद ये उस आधार कार्ड से पॉलिसी होल्डर के नाम पर खाता खुलवाते थे। ये कोटक महिंद्रा, बंधन बैंक, यश बैंक, आईडीबीआई बैंक और जाना स्माल फाइनेंस बैंक में खाता खुलवाते थे। खाता खुलने के बाद चैक से पॉलिसी की रकम के लिए क्लेम कर देते थे। 

झुग्गी के लोगों को लालच देकर बनाते थे निशाना
जानकारी के लिए बता दें कि आरोपियों से 39 मोबाइल, 55 पैन कार्ड, 33 आधार कार्ड, 32 वोटर कार्ड, 46 डेबिट कार्ड, 73 चैक बुक, 6 स्वैप मशीन और 10 मुहर बरामद की गई। पुलिस टीम को पता लगा कि आरोपी राणा प्रताप बाग के पास स्थित झुग्गी में रहने वाले लोगों को निशाना बनाते थे। ये इनके आधार कार्ड लेकर नाम व पता बदलवा देते थे। सभी आधार कार्ड में शकरपुर के एस ब्लॉक में स्थित एक मकान का पता देते थे। गुजरांवाला टाउन में स्थित एसबीआई में आधार सेंटर में काम करने वाला विकास इनका साथ देता था। वह बिना कागजात और प्रूफ आईडी के आधार में नाम बदल देता था। आरोपी एक आधार में नाम बदलने के विकास को 1000-1500 रुपये देते थे। आरोपी बैंकों में डिजिटल एकाउंट खोलते थे। 

मैक्स लाइफ इंश्योरेंस ने रखा अपना पक्ष

इस संबंध में मैक्स लाइफ इंश्योरेंस का कहना है कि हम नैतिकता और सत्यनिष्ठा के उच्चतम मानकों के साथ व्यापार करने में विश्वास करते हैं। हमारे ग्राहकों के हितों से समझौता करने वाले और मैक्स लाइफ की प्रतिष्ठा को खतरे में डालने वाले किसी भी अनैतिक और कपटपूर्ण व्यवहार के प्रति हम कोई सहनशीलता नहीं रखते हैं। अपनी आंतरिक जांच के दौरान, हमने पाया कि संलिप्त व्यक्ति अनैतिक कार्यों में लिप्त था।

हमने इसमें शामिल कर्मचारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की थी और तत्काल प्रभाव से उसकी नौकरी समाप्त कर दी थी। मैक्स लाइफ की शिकायत पर ही एफआईआर दर्ज की गई थी। हम न्याय सुनिश्चित करने के लिए चल रही जांच में सहायता के लिए आवश्यक सहायता प्रदान कर रहे हैं। हम आवश्यक धोखाधड़ी नियंत्रण उपायों के साथ सर्वोत्तम सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जिसकी हमारे ग्राहक हमसे अपेक्षा करते हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed