फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi police arrested 24 Bangladeshis

घुसपैठियों पर धड़ाधड़ एक्शन: 24 बांग्लादेशियों को पकड़ा, कई ने भारत में की शादी; एक निजामुद्दीन का घोषित बदमाश

Wed, 12 Mar 2025 11:07 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 12 Mar 2025 11:07 PM IST
सार

दिल्ली में अवैध घुसपैठियों के खिलाफ पुलिस का अभियान तेजी से चल रहा है। बुधवार को दिल्ली पुलिस ने 24 बांग्लादेशियों को गिरफ्तार कर लिया है। अवैध बांग्लादेशियों के गठजोड़ का भंडाफोड़ हुआ है। आरोपियों ने स्थानीय लोगों की मदद से अवैध रूप से आधार कार्ड, पहचान पत्र जैसे दस्तावेज बनवाए थे। 

विज्ञापन
Delhi police arrested 24 Bangladeshis
दिल्ली पुलिस का घुसपैठियों के खिलाफ अभियान - फोटो : X/@KapilMishra_IND

विस्तार

दक्षिण जिला पुलिस ने अवैध बांग्लादेशियों के गठजोड़ का भंडाफोड़ करते हुए 13 बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने स्थानीय लोगों की मदद से अवैध रूप से दस्तावेज बनवा रखे थे और उनके आधार पर नौकरी व व्यवसाय कर रहे थे। इनके पास से भारतीय पहचान पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड और अन्य पहचान दस्तावेज बरामद किए गए हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जो लोग अवैध रूप से बांग्लादेशियों को भारत में प्रवेश कराने और बसने में मदद कर रहे हैं उन सभी के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है। इसमें पहचान दस्तावेज बनाने वाले भी शामिल हैं।

विज्ञापन


दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त अंकित चौहान ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान मोहम्मद आलमगीर, सलाम खान, मोहम्मद ज्वेल इस्लाम, मोहम्मद लतीफ खान, मोहम्मद नदीम शेख, मोहम्मद मिजानुर रहमान, रबीउल, अब्दुल करीम, मोहम्मद, रेजाउल (रियाज-उल), सैदुल, मोहम्मद राजू, मोहम्मद सुहैल खान और मोहम्मद शाहीन के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम को 11 मार्च को विभिन्न कूड़ा बीनने वालों और स्क्रैप श्रमिकों का सत्यापन करते समय निजाम नगर, हजरत निजामुद्दीन में रह रहे कुछ अवैध प्रवासियों के बारे में सुराग मिला। अवैध प्रवासियों की तलाश करते समय टीम ने मो. ज्वेल इस्लाम नामक एक व्यक्ति को पकड़ लिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Delhi Crime: मां ने दो बेटियों के साथ की खुदकुशी, जांच में मिले तीन चाय के कप; इस वजह से दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

कई अवैध बांग्लादेशियों ने भारत में की शादी
आरोपियों ने बताया कि उन्होंने स्थानीय एजेंटों/तस्करों की मदद से भारत-बांग्लादेश बेनापोल सीमा पार की। फिर दिल्ली के लिए ट्रेन पकड़ी और तब से दिल्ली में रह रहे थे। मोहम्मद आलमगीर (34) वर्ष 2007 में भारत आया और स्क्रैप डीलर के रूप में काम करना शुरू किया। उसने भारत में एक महिला से शादी की और उसके दो बेटे हैं। उसका छोटा भाई मोहम्मद ज्वेल इस्लाम (27) भी 2021 में भारत आया और उसके साथ स्क्रैप डीलर के रूप में काम करने लगा।

वहीं, सलाम खान (54) वह कूड़ा बीनने और कबाड़ एकत्र करने का काम करता है। उसने भी भारत में एक महिला से शादी की। उसके पांच बच्चे हैं। बड़े बेटे और बेटी की शादी भी हो चुकी है। मोहम्मद लतीफ खान (37) वर्ष 2015 में भारत आया और कूड़ा बीनने का काम करने लगा। वह यहां से अपने परिजनों को रिश्तेदारों के माध्यम से बांग्लादेश पैसे भेजता है। मोहम्मद नदीम शेख वर्ष 2021 में भारत आया और अपने भाई मोहम्मद लतीफ के साथ क्लीनर, स्वीपर आदि के रूप में काम करने लगा। ये 2015 से भारत में रह रहा था। 

ये भी पढ़ें: Holi: भीड़ से निपटने को तैयार दिल्ली रेलवे, पहली बार चलाईं जा रहीं पूर्व निर्धारित सामान्य अनारक्षित ट्रेनें

इसी तरह अब्दुल करीम (25) 2015 में भारत आया और अब एक आवासीय इमारत में केयरटेकर के तौर पर काम करता है। इसने भी भारत में शादी की। मोहम्मद रेजाउल (रियाज-उल) (24) पहले 2000 में भारत आया और कैब ड्राइवर (ओला/उबर) के तौर पर काम करता है। इसने भी यहां आकर शादी की। सैदुल 26 साल पहले 1998 में भारत आया था और निजामुद्दीन में एक चाय की दुकान चलाता है। उसने कूच बिहार, पश्चिम बंगाल, भारत में एक महिला से शादी की है।

निजामुद्दीन का है घोषित बदमाश, 23 अपराधों में शामिल
मोहम्मद राजू (38) ने दिल्ली में एक महिला से शादी की और उसके दो बच्चे हैं। वह एक शातिर अपराधी है और चोरी, सेंधमारी, झपटमारी आदि जैसे 23 अपराधों में शामिल है। वह हजरत निजामुद्दीन थाने का सक्रिय बीसी है। मोहम्मद शाहीन (35) के माता-पिता बांग्लादेश से आए थे। उसने भारत में एक महिला से शादी कर ली और उसकी एक बेटी और एक बेटा है।

पुलिस की आम जनता से अपील
जिला पुलिस उपायुक्त अंकित चौहान ने आम जनता से अपील करते हुए सलाह दी है कि अवैध अप्रवासियों से सावधान रहें। ऐसे किसी भी संदिग्ध व्यक्ति को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए जल्द से जल्द स्थानीय पुलिस के ध्यान में लाए। ऐसा न करने पर इन अवैध अप्रवासियों को आश्रय देने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की जा सकती है। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि पुलिस ने इस संदेश को अपने इलाकों के निवासियों तक फैलाने के लिए आरडब्ल्यूए/एमडब्ल्यूए से भी सहयोग मांगा गया है।

अवैध रूप से रह रहे दो नाबालिग समेत 11 बांग्लादेशी पकड़े
दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी में अवैध रूप से रह रहे 11 बांग्लादेशियों को पकड़ा है। इन अवैध बांग्लादेशियों को पकड़ने में जिले की एंटी नारकोटिक्स स्क्वॉड, स्पेशल स्टाफ और अवैध अप्रवासी जांच दल की टीमों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। पकड़े गए 11 में से 2 नाबालिग है।

दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त रवि कुमार सिंह ने बताया कि अवैध बांग्लादेशियों की पहचान हामिदा (75) पत्नी निसार अली, नबीसन (65) पत्नी मुस्लिम, रहीमा पत्नी अरीजुल सरदार (55), मोहम्मद सोहेल (31) पुत्र मोहम्मद चुगधर, लाली खातून (24) पुत्र मोहम्मद बिलाल शेख, अनवर (55) पुत्र काला मिया, अहमद कबीर (50) पुत्र अहमद कासिम, मोहम्मद बादशाह फकीर (38) पुत्र लेफ्टिनेंट मोहम्मद इलियास फकीर और असलम उर्फ मासूम उर्फ मोहम्मद (25) पुत्र बहार अली के रूप में हुई है। इसके अलावा दो नाबालिग और पकड़े गए है। पुलिस उपायुक्त रवि कुमार सिंह ने बताया कि आठ बांग्लादेशियों को 10 मार्च को और तीन को बांग्लादेशियों को 11 मार्च को पकड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed