फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Card and packaging business picks up pace in Chawri Bazar ahead of the festive season.

Delhi NCR News: चावड़ी बाजार में त्योहार से पहले कार्ड-पैकेजिंग कारोबार ने पकड़ी रफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 05:28 PM IST
विज्ञापन
-गिफ्टिंग के साथ बदली पैकिंग की पसंद, डिजाइनर बॉक्स और प्रीमियम कार्ड की पूछताछ
विज्ञापन

-गिफ्ट बॉक्स, रैपिंग पेपर और त्योहारों से जुड़े कार्ड की बढ़ी पूछताछ, कारोबारियों ने स्टॉक बढ़ाना शुरू किया
-चावड़ी बाजार से दिल्ली-एनसीआर तक जाता है पैकेजिंग का थोक माल


संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली।
पुरानी दिल्ली के चावड़ी बाजार में त्योहारों का सीजन शुरू होने से पहले कार्ड और पैकेजिंग के कारोबार ने रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी है। गिफ्टिंग, मिठाई और ड्राई फ्रूट की पैकिंग के लिए गिफ्ट बॉक्स, रैपिंग पेपर, पेपर बैग और हैम्पर की मांग बाजार में बढ़ रही है। वहीं त्योहारों और शुभकामनाओं से जुड़े कार्ड की भी अलग-अलग रेंज की मांग सामने आने लगी है। कारोबारियों ने आने वाले दिनों की बिक्री को देखते हुए स्टॉक तैयार करना शुरू कर दिया है। चावड़ी बाजार में कागज और उससे जुड़े उत्पादों का बड़ा थोक कारोबार है। त्योहारों के दौरान यहां से दिल्ली-एनसीआर के अलावा दूसरे शहरों के कारोबारी भी पैकेजिंग और कागज से जुड़े उत्पाद खरीदते हैं। बाजार में सामान्य पैकिंग से लेकर डिजाइनर और प्रीमियम पैकेजिंग तक के विकल्प उपलब्ध हैं।

गिफ्टिंग के साथ पैकेजिंग की बदली पसंद : कारोबारी संदीप जैन के मुताबिक, पैकेजिंग अब सिर्फ सामान को सुरक्षित रखने का माध्यम नहीं रह गई है। गिफ्ट और ड्राई फ्रूट के बॉक्स में डिजाइन, रंग और फिनिश पर भी ध्यान दिया जा रहा है। कॉरपोरेट गिफ्टिंग में ब्रांड के नाम और लोगो वाली कस्टमाइज्ड पैकेजिंग की मांग भी बढ़ रही है। गिफ्ट बॉक्स के साथ रिबन, ट्रे, पेपर बैग और रैपिंग पेपर की मांग भी बढ़ी है। खरीदार अपनी जरूरत और बजट के अनुसार साधारण से लेकर प्रीमियम पैकेजिंग का चुनाव कर रहे हैं।
विज्ञापन


कार्ड बाजार में डिजाइन और रेंज का जोर : कार्ड एसोसिएशन अध्यक्ष, आदर्श कुमार ने बताया कि त्योहारों के साथ कार्ड कारोबार भी गति पकड़ता है। बाजार में सामान्य शुभकामना कार्ड के अलावा डिजाइनर, प्रीमियम और विशेष अवसरों के लिए तैयार कार्ड की अलग-अलग रेंज उपलब्ध है। ग्राहक अब डिजाइन और प्रस्तुति के साथ कीमत को भी ध्यान में रखकर खरीदारी करते हैं। आने वाले दिनों में कारोबार और बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छोटे कारोबारियों से लेकर कॉरपोरेट ऑर्डर तक : कारोबारी अनंत शुक्ला ने बताया कि चावड़ी बाजार के थोक कारोबार में छोटे गिफ्ट दुकानदारों से लेकर मिठाई, ड्राई फ्रूट और कॉरपोरेट गिफ्टिंग से जुड़े कारोबारी खरीदारी करते हैं। बड़े ऑर्डर के लिए पैकेजिंग पर डिजाइन और ब्रांडिंग भी कराई जाती है। इससे कारोबारियों को अलग-अलग ग्राहक वर्ग के हिसाब से स्टॉक रखने की जरूरत पड़ती है। त्योहारी सीजन में मांग बढ़ने के साथ कारोबारियों के सामने स्टॉक और कीमत का संतुलन बनाए रखने की चुनौती भी रहती है। कागज, बोर्ड, प्रिंटिंग और सजावटी सामग्री की लागत के हिसाब से पैकेजिंग की कीमत बदलती है।
---

चावड़ी बाजार में इनकी मांग

- गिफ्ट रैपिंग पेपर
- डिजाइनर रैपिंग शीट
- गिफ्ट बॉक्स
- ड्राई फ्रूट बॉक्स
- पेपर बैग
- गिफ्ट हैम्पर
- गिफ्ट ट्रे
- त्योहारों के शुभकामना कार्ड
- प्रीमियम कार्ड
- रिबन और सजावटी सामग्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article