फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DU professor wins gold and silver in swimming

Delhi NCR News: डीयू की प्रोफेसर ने तैराकी में जीते स्वर्ण और रजत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 05:35 PM IST
विज्ञापन
एशियन मास्टर्स स्विमिंग चैंपियनशिप में डॉ. नेहा बघेल का शानदार प्रदर्शन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के मैत्रेयी कॉलेज की सहायक प्रोफेसर डॉ. नेहा बघेल ने द्वितीय एशियन मास्टर्स स्विमिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत के लिए दो पदक जीते हैं। बेंगलुरु में आयोजित इस प्रतियोगिता में उन्होंने 30-34 आयु वर्ग की महिला स्पर्धाओं में 100 मीटर बटरफ्लाई में स्वर्ण और 200 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में रजत पदक हासिल किया।

मैत्रेयी कॉलेज के शारीरिक शिक्षा विभाग में सहायक प्रोफेसर डॉ. नेहा बघेल ने अपनी शैक्षणिक जिम्मेदारियों के साथ खेल अभ्यास को भी जारी रखा। डॉ. नेहा बघेल की उपलब्धि पर विजन फिट रनिंग क्लब के संस्थापक डॉ. त्रिभुवन राम नारायण, फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया (पीईएफआई) के राष्ट्रीय सचिव डॉ. पीयूष जैन और मैत्रेयी कॉलेज की प्राचार्य प्रोफेसर हरित्मा चोपड़ा ने उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed