फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Police advised people to avoid Ramlila and its surrounding routes on Thursday

Delhi Traffic Advisory: कल इन रास्तों पर आने से बचें दिल्ली वाले, कई मार्ग बंद; रूट मैप देखकर निकलें घर से

Wed, 19 Feb 2025 05:46 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 19 Feb 2025 05:46 AM IST
सार

दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (ट्रैफिक) सत्यबीर कटारा ने बताया कि रामलीला मैदान में 20 फरवरी को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 

विज्ञापन
Delhi Police advised people to avoid Ramlila and its surrounding routes on Thursday
दिल्ली पुलिस ने कल रामलीला व आसपास के मार्गों से बचने की दी सलाह - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली पुलिस की ट्रैफिक पुलिस ने रामलीला मैदान में बृहस्पतिवार को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह के लिए रूट मैप तैयार कर दिया है। इस शपथ ग्रहण समारोह में देश के प्रधानमंत्री व काफी राज्यों के मुख्यमंत्री समेत वीवीआईपी लोग शामिल होंगे। ऐसे में सुरक्षा भी बड़ा मुद्दा है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कहा कि कुछ मार्ग पूरी तरह बंद रहेंगे, जबकि कुछ जगहों से ट्रैफिक परिवर्तित किया जाएगा। ऐसे में पुलिस ने लोगों को रामलीला मैदान व आसपास के सभी मार्गों से बचने की सलाह दी है।

विज्ञापन

आयोजन में आएंगे कई वीआईपी और वीवीआई
दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (ट्रैफिक) सत्यबीर कटारा ने बताया कि रामलीला मैदान में 20 फरवरी को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि रामलीला मैदान आयोजित होने वाले इस समारोह में कई वीआईपी/ वीवीआईपी शामिल होंगे। इसके अलावा, रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण समारोह में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की भी उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आवश्यकता के आधार पर यहां ट्रैफिक परिवर्तित किया जाएगा
सुभाष पार्क टी-प्वाइंट, राजघाट, दिल्ली गेट, आईटीओ, अजमेरी गेट, रंजीत सिंह फ्लाईओवर, भवभूति मार्ग-डीडीयू मार्ग रेड लाइट।
 
विज्ञापन

इन मार्गों पर यातायात प्रतिबंधित रहेगा
20 जनवरी को सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक कई मार्गों पर यातायात प्रतिबंधित रहेगा। बीएसजेड मार्ग, आईटीओ से दिल्ली गेट, जेएलएन मार्ग, दिल्ली गेट से गुरु नानक चौक, अरुणा आसफ अली रोड नई दिल्ली, मिंटो रोड से कमला मार्केट से हमदर्द चौक तक, रंजीत सिंह फ्लाईओवर से तुर्कमान गेट तक।

आम लोग इन बातों का ध्यान रखें
अपने वाहन केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही पार्क करें, सड़क के किनारे पार्किंग से बचें , क्योंकि इससे सामान्य यातायात के सुचारू संचालन में बाधा आती है। किसी भी असामान्य/अज्ञात वस्तु या व्यक्ति को संदिग्ध परिस्थितियों में देखने पर पुलिस को तुरंत सूचना दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed