फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi One killed six injured in a dispute over bike touching

Delhi: बाइक छू जाने के विवाद में दो पक्षों में चाकूबाजी, एक की मौत, छह घायल

Fri, 09 Sep 2022 10:51 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Fri, 09 Sep 2022 10:51 PM IST
सार

शुक्रवार शाम पुलिस को के ब्लॉक में चार युवकों को चाकू मारे जाने की जानकारी मिली। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची, चारों युवकों को उनके परिवार वाले संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया जा चुके थे। डॉक्टरों ने अरमान को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Delhi One killed six injured in a dispute over bike touching
CRIME, क्राइम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंगोलपुरी इलाके में बृहस्पतिवार शाम बाइक छू जाने पर दो पक्षों के बीच जमकर चाकूबाजी हुई। चाकू लगने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि दोनों पक्षों के छह लोग घायल हो गए। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


पुलिस घायलों का बयान लेकर मामले की छानबीन में जुटी है। मृत युवक की ओर से पुलिस ने हत्या और हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन


मृतक की शिनाख्त अरमान के रूप में हुई है। वह अपने परिजनों के साथ के ब्लॉक मंगोलपुरी में रहता था। वह डीयू से स्नातक की पढ़ाई कर रहा था। जबकि घायलों की पहचान मोंटी, फरदीन, रवि और अनुराग के रूप में हुई है। वहीं दूसरे पक्ष से शाहरुख और विनित को भी चाकू लगे हैं। मोंटी और फरदीन अरमान के चचेरे भाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार शाम पुलिस को के ब्लॉक में चार युवकों को चाकू मारे जाने की जानकारी मिली। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची, चारों युवकों को उनके परिवार वाले संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया जा चुके थे। डॉक्टरों ने अरमान को मृत घोषित कर दिया। उसके शरीर पर चाकू के चार घाव थे।

घायलों से पूछताछ में पता चला कि शुक्रवार सुबह बाइक छू जाने को लेकर दोनों पक्षों के बीच एल ब्लॉक में झगड़ा होने की जानकारी मिली। झगड़े के दौरान दोनों पक्षों ने एक दूसरे को देख लेने की धमकी दी थी। शाम में अरमान और उसके साथी अपने घर के पास मौजूद थे। इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने उनपर चाकू से हमला कर दिया।


अरमान के पिता हकीम और मां रूबीना है। हकीम का इलाके में केबल का काम है। जांच में पुलिस को शक है कि दूसरे पक्ष ने अपने बचाव के लिए खुद को घायल किया है। पुलिस घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगालकर मामले की छानबीन कर रही है और हमले में शामिल आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed