फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Now Namo Bharat passengers will be able to travel and shop with a single card

Delhi : अब एक ही कार्ड से सफर और खरीदारी कर सकेंगे नमो भारत के यात्री, पेमेंट के कई विकल्प

Fri, 04 Oct 2024 05:54 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 04 Oct 2024 05:54 AM IST
सार

एनसीआरटीसी के मुख्यालय में बृहस्पतिवार को एनसीआरटीसी के प्रबंध निदेशक शलभ गोयल और निजी बैंक के मुख्य परिचालन अधिकारी गणेश अनंतनारायणन ने कार्ड को दोनों संगठनों के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में लॉन्च किया। इनमें डेबिट, प्रीपेड और प्रीपेड पेमेंट इंस्ट्रूमेंट्स फॉर मास ट्रांजिट सॉल्यूशन (पीपीआई-एमटीएस) के विकल्प शामिल हैं। 

विज्ञापन
Delhi: Now Namo Bharat passengers will be able to travel and shop with a single card
नमो भारत ट्रेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) ने नमो भारत के यात्रियों के अनुभव को और बेहतर बनाने के लिए निजी पेमेंट्स बैंक के साथ मिलकर को-ब्रांडेड नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (एनसीएमसी) तैयार किया है। एनसीआरटीसी के मुख्यालय में बृहस्पतिवार को एनसीआरटीसी के प्रबंध निदेशक शलभ गोयल और निजी बैंक के मुख्य परिचालन अधिकारी गणेश अनंतनारायणन ने कार्ड को दोनों संगठनों के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में लॉन्च किया। इनमें डेबिट, प्रीपेड और प्रीपेड पेमेंट इंस्ट्रूमेंट्स फॉर मास ट्रांजिट सॉल्यूशन (पीपीआई-एमटीएस) के विकल्प शामिल हैं। 

विज्ञापन


इस मौके पर गोयल ने कहा कि निर्बाध कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने की दिशा में चल रहे प्रयासों की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम है। इस ऑल-इन-वन कार्ड के साथ यात्री भारत के पहले आरआरटीएस और अन्य सार्वजनिक परिवहन प्रणालियों में सुविधाजनक तरीके से यात्रा कर सकते हैं। साथ ही, रोजमर्रा की जरूरतों की पूर्ति के भुगतान के लिए भी उपयोग कर सकते हैं। यह पहल यात्रियों के दैनिक यात्रा अनुभव को बेहतर बनाने और लोगों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार करने की दिशा में प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है। एनसीआरटीसी एक आधुनिक, सतत और कुशल परिवहन नेटवर्क बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। 
विज्ञापन


मौजूदा समय में साहिबाबाद और मेरठ साउथ के बीच आरआरटीएस कॉरिडोर का 42 किमी का हिस्सा लोगों के लिए संचालित है, जिसमें 9 स्टेशन हैं। मेरठ मेट्रो के साथ दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ कॉरिडोर अगले वर्ष जून 2025 तक पूरी तरह से संचालित करने की दिशा में तेजी से तैयार किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed