फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Nomination for mayor election can be done at the last moment.

Delhi :  मेयर चुनाव के लिए आखिरी मौके पर हो सकता है नामांकन, ऑपरेशन लोटस के आरोप से बचेगी भाजपा

Mon, 15 Apr 2024 02:19 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 15 Apr 2024 02:19 AM IST
सार

केजरीवाल की गिरफ्तारी से सहमी आम आदमी पार्टी ने अब तक इस चुनाव को लेकर पत्ते नहीं खोले हैं। वहीं भाजपा भी इस मामले में कोई पहल करती नजर नहीं आ रही है।

विज्ञापन
Delhi: Nomination for mayor election can be done at the last moment.
एमसीडी मुख्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेयर चुनाव के लिए आखिरी मौके पर नामांकन पत्र दाखिल होने की संभावना है। केजरीवाल की गिरफ्तारी से सहमी आम आदमी पार्टी ने अब तक इस चुनाव को लेकर पत्ते नहीं खोले हैं। वहीं भाजपा भी इस मामले में कोई पहल करती नजर नहीं आ रही है। 26 अप्रैल को चुनाव होने हैं और 18 अप्रैल नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख है। ऐसे में ऐन मौके पर नामांकन होने की संभावना बन रही है।
विज्ञापन


सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी कुछ हद तक बैकफुट पर है। भाजपा को दिल्ली की सत्ता से बाहर रखने के लिए आम आदमी पार्टी-कांग्रेस ने हाथ मिलाया है। दिल्ली में लोकसभा चुनाव के लिए आप-कांग्रेस के बीच 4-3 सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया गया है, जबकि मेयर चुनाव में भी इन दोनों दलों ने गठबंधन करने की तैयारी कर ली है। लेकिन सिविक सेंटर से खबर आ रही है कि आम आदमी पार्टी को अपनी पार्टी के पार्षदों के टूटने की आशंका है। 
विज्ञापन


आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री राज कुमार आनंद के पार्टी और मंत्री पद से ये कहते हुए इस्तीफा देना कि आप गले तक भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। वह भ्रष्ट लोगों के साथ काम नहीं कर सकते। दिल्ली के एक मंत्री का इस तरह से खिलाफत करना पार्टी को भारी पड़ रहा है। सूत्रों की मानें तो राजकुमार आनंद के संपर्क में आप के कई पार्षद हैं, जो ऐन मौके पर पार्टी का दामन छोड़ सकते हैं। लेकिन अभी तक ये बात साफ नहीं हुई है कि यदि आप पार्षद पार्टी छोड़ते हैं तो वे किस तरफ जाएंगे। आप का कोई भी वरिष्ठ नेता मेयर चुनाव पर अभी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑपरेशन लोटस के आरोप से बचेगी भाजपा
भाजपा ने भी मेयर चुनाव पर चुप्पी साध रखी है। सूत्र कहते हैं कि लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा आप पार्टी के पार्षदों को तोड़कर मेयर चुनाव में शामिल होने से बचना चाह रही है। क्योंकि यदि ऐसा हुआ तो भाजपा पर आप द्वारा लगने वाला ऑपरेशन लोटस का आरोप सही साबित हो जाएगा और जनता के बीच भाजपा की गलत छवि उभरेगी। ऐसे में मेयर चुनाव के लिए नामांकन भरने की आखिरी तारीख से पहले चार दिन खासा दिलचस्प रहेंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed