फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: NDMC's parking will be hi-tech, space can be booked through the app

Delhi : एनडीएमसी की पार्किंग होंगी हाईटेक, कुछ दिनों में एप से बुक करा सकेंगे जगह; फास्टैग से कटेगी फीस

Mon, 30 Sep 2024 05:31 AM IST
दुष्यंत शर्मा विनोद डबास, नई दिल्ली
विनोद डबास, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 30 Sep 2024 05:31 AM IST
सार

आने वाले समय में एनडीएमसी की सभी पार्किंग स्थल अत्याधुनिक तकनीक से लैस होंगे। लोग मोबाइल और एप से पार्किंग बुक करा सकेंगे। फास्टैग से ही फीस का भुगतान होगा।

विज्ञापन
Delhi: NDMC's parking will be hi-tech, space can be booked through the app
NDMC - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

एनडीएमसी ने अपनी पार्किंग व्यवस्था को हाईटेक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इस योजना का उद्देश्य लोगों के लिए पार्किंग की सुविधा में सुधार करना और उन्हें एक सुरक्षित, सुविधाजनक और कैशलेस अनुभव प्रदान करना है। आने वाले समय में एनडीएमसी की सभी पार्किंग स्थल अत्याधुनिक तकनीक से लैस होंगे। लोग मोबाइल और एप से पार्किंग बुक करा सकेंगे। फास्टैग से ही फीस का भुगतान होगा।

विज्ञापन


नई योजना के तहत एनडीएमसी अपनी 152 पार्किंग के लिए एक स्मार्ट पार्किंग सिस्टम विकसित कर रही है।उपयोगकर्ता अपने मोबाइल फोन या एप के माध्यम से पार्किंग की उपलब्धता की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। इससे उन्हें घर से निकलने से पहले ही पता चल जाएगा कि किस पार्किंग स्थल में कितनी जगह उपलब्ध है। यह सुविधा न केवल समय की बचत करेगी, बल्कि ट्रैफिक की भीड़भाड़ को कम करने में मदद करेगी।
विज्ञापन


एनडीएमसी की यह हाईटेक पार्किंग योजना एक नई शुरुआत है, जो नागरिकों के जीवन को सरल बनाने के साथ-साथ नई दिल्ली को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह योजना न केवल पार्किंग की समस्या का समाधान करेगी, बल्कि डिजिटल इंडिया के सपने को भी साकार करेगी। एनडीएमसी ने इस योजना को लागू करने के लिए एक सलाहकार के साथ अनुबंध कर रखा है। वह इस सिस्टम के विकास में सहायता कर रहे है और संचालन में भी मदद करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा
स्मार्ट पार्किंग सिस्टम के साथ ही लोगों को पार्किंग स्लॉट की ऑनलाइन बुकिंग करने की सुविधा भी मिलेगी। वह अपने स्मार्टफोन के माध्यम से पहले से ही अपनी पार्किंग बुक कर सकते हैं, जिससे उन्हें पार्किंग की चिंता किए बिना अपने गंतव्य की ओर बढ़ने की स्वतंत्रता मिलेगी। इस प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए एनडीएमसी एक यूजर-फ्रेंडली एप विकसित कर रही है, जिसमें केवल कुछ क्लिक में बुकिंग की जा सकेगी।

कैशलेस पार्किंग प्रणाली
सुरक्षा और स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए एनडीएमसी की सभी पार्किंग स्थलों को कैशलेस बनाने की योजना है। उपयोगकर्ता अब केवल डिजिटल भुगतान माध्यमों का उपयोग कर पार्किंग शुल्क का भुगतान कर सकेंगे।


नई योजना पर्यावरण के अनुकूल होगी
एनडीएमसी की यह योजना केवल सुविधा को ही नहीं, बल्कि पर्यावरण की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। स्मार्ट पार्किंग सिस्टम से गाड़ियों को पार्किंग की तलाश में कम समय बिताना होगा, जिससे ईंधन की खपत और प्रदूषण में कमी आएगी। इसके अतिरिक्त, एनडीएमसी विभिन्न इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशनों की स्थापना करने की योजना बना रही है, जिससे इलेक्ट्रिक वाहनों को भी चार्ज करने की सुविधा मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed