{"_id":"6787d52c5713ce604a0500bc","slug":"delhi-ncr-weather-update-rain-in-delhi-speed-of-planes-and-trains-slowed-down-due-to-fog-2025-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में बारिश, कोहरे के चलते विमान और ट्रेनों की थमीं रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में बारिश, कोहरे के चलते विमान और ट्रेनों की थमीं रफ्तार
Wed, 15 Jan 2025 09:04 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 15 Jan 2025 09:04 PM IST
सार
बुधवार को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर घने कोहरे की वजह से सात विमानों को रनवे पर उतरने की इजाजत नहीं दी गई। एयर इंडिया, स्पाइसजेट, आकासा एयर के सभी विमानों को जयपुर के लिए डाइवर्ट कर दिया गया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : ANI
विस्तार
दिल्ली में कोहरे का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। रनवे और रेलवे ट्रेक पर दृश्यता कम होने से यातायात व्यवस्था लगातार प्रभावित हो रही है। बुधवार को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर घने कोहरे की वजह से सात विमानों को रनवे पर उतरने की इजाजत नहीं दी गई। एयर इंडिया, स्पाइसजेट, आकासा एयर के सभी विमानों को जयपुर के लिए डाइवर्ट कर दिया गया। वहीं, बुधवार रात में दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में बारिश देखने को मिली।
विज्ञापन
सुबह 8 बजे से 10-30 बजे तक विमानों की आवाजाही सबसे अधिक प्रभावित हुई। मंगलवार देर रात से बुधवार तक करीब 200 विमान देरी से संचालित हुआ। इसी तरह घने कोहरे और शीत लहर के कारण रेलवे ट्रैक पर भी दृश्यता घटी और 150 से अधिक ट्रेनों की चाल ठिठक गई। इससे यात्रियों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
घने कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार को थाम लिया है। ठंड और घने कोहरे की वजह से सुपर फास्ट ट्रेन की गति को भी बाधित कर रहा है। अधिकारिक आकड़े के अनुसार 44 ट्रेन एक घंटे से छह घंटे की देरी से दिल्ली के स्टेशनों पर पहुंची। इस वजह से वापसी दिशा में जाने वाली 38 ट्रेन को परिवर्तित समय से चली। इनमें मुख्य रूप से विक्रमशीला, सियालदाह राजधानी, हावड़ा राजधानी, पटना राजधानी, लखनऊ तेजस, संपूर्ण क्रांति, मुंबई राजधानी, महाबोधी, कानपुर शताब्दी, गोमती, महाकौशल, वंदे भारत, फजिल्का एक्सप्रेस शामिल है। इसके अलावा बुधवार को सुबह आने वाली शिव गंगा एक्सप्रेस छह घंटे, रीवा एक्सप्रेस आठ घंटे, ऊंचाहार एक्सप्रेस 10 घंटे, महाकौशल चार घंटे, सियालदाह राजधानी पांच घंटे, हावड़ा नई दिल्ली आठ घंटे से अधिक देरी से पहुंची।
विज्ञापन
सुबह के वक्त दिल्ली स्टेशनों के आउटर पर ट्रेनों की लंबी-लंबी लाइन लग गई थी। उन्हें मुख्य स्टेशन पर आने के लिए ग्रीन सिग्नल नहीं मिल रहा था। क्योंकि लगातार बिगड़ती समय सारणी की वजह से प्लेटफार्म पर ट्रेन संचालित करने में भी परेशानी हो रही थी। इसके वजह से यात्रियों को भी बेहद परेशानी का सामना करना पड़ा।
उधर, दिल्ली एयरपोर्ट संचालक डायल ने कहा कि एयरपोर्ट पर लैंडिंग और टेकऑफ जारी रहेंगे, लेकिन कैट-थ्री मानकों का अनुपालन नहीं करने वाली उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं। यात्रियों से अनुरोध किया है कि उड़ान की जानकारी के लिए संबंधित एयरलाइन से संपर्क करें।