फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi ncr weather forecast latest updates today hailstrom rain wind speed 70 km per hour

दिल्ली-एनसीआर में आज धूल भरी आंधी और बारिश की आशंका, 70 किमी प्रतिघंटे की गति से चल सकती हैं हवाएं

Wed, 13 May 2020 02:55 AM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Wed, 13 May 2020 02:55 AM IST
विज्ञापन
Delhi ncr weather forecast latest updates today hailstrom rain wind speed 70 km per hour
बारिश (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में आज धूल भरी आंधी आने की आशंका है। इस दौरान करीब 70 किमी प्रतिघंटे की गति से हवाएं चलेंगी। हल्की बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग ने इस बारे में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक, इस वक्त उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ अभी भी सक्रिय है। इसका असर पर्वतीय इलाकों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के साथ पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान व पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी बना हुआ है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसमें मौसम खराब होने की चेतावनी दी जाती है। इस दौरान लोगों से बाहर निकलने पर सावधानी बरतने को कहा गया है।
विज्ञापन


मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ बुधवार को एक  बार फिर सक्रिय होगा। इससे बीते रविवार की तरह आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। वहीं, 70 किमी प्रतिघंटे की गति से हवाएं चलेंगी। इस दौरान हल्की बारिश होने की भी संभावना मौसम विभाग ने जाहिर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, रविवार को आई आंधी के बाद जिस तरह से तापमान में करीब 7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई थी, उससे बीते दो दिन में इसमें ज्यादा बढ़ोतरी नहीं हुई है। इससे बुधवार की आंधी व बारिश के दौरान तापमान में बड़ा फेरबदल नहीं होगा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान 34 व 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान मौसम विभाग ने लगाया है। 


बृहस्पतिवार को थमेंगी हवाएं
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि बुधवार की आंधी व बारिश का असर बृहस्पतिवार तक रहेगा। हालांकि, 24 घंटे में हवा की गति 70 से गिरकर 40 किमी प्रतिघंटे पर आ जाएगी और हल्की बारिश होने की भी संभावना है। शुक्रवार से दिल्ली-एनसीआर का मौसम साफ हो जाएगा। सोमवार तक इसमें ज्यादा फेरबदल की संभावना नहीं हे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed