फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi ncr weather changes rain and cool air chills delhi and all update

रविवार की गर्मी के बाद बदला दिल्ली-एनसीआर का मौसम, सुबह की ठंड के बाद हो रही बूंदा-बांदी

Mon, 21 Jan 2019 03:02 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 21 Jan 2019 03:02 PM IST
विज्ञापन
delhi ncr weather changes rain and cool air chills delhi and all update
- फोटो : अमर उजाला

जनवरी के सबसे गर्म रविवार के बाद सोमवार को दिल्ली-एनसीआर के मौसम ने करवट ले ली है। जहां सुबह ठंड से लोग ठिठुरे वहीं दोपहर होते-होते बारिश ने दिल्ली-एनसीआर को भिगो दिया।

विज्ञापन


ठंड की वजह से पारा और गिरने की संभावना है। साथ ही ये भी माना जा रहा है कि दिल्ली-एनसीआर में जो प्रदूषण का स्तर बढ़ गया था वह भी कुछ कम हो सकता है।


आने वाले दिनों में दिल्ली-एनसीआर में बारिश के आसार, रविवार 2012 के बाद सबसे गर्म दिन
नई दिल्ली। दिल्ली एनसीआर में ठंड में भी गर्मी का एहसास होने लगा है। दिल्ली में 20 जनवरी का अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 2012 के बाद से जनवरी में यह अब तक का सबसे गर्म दिन रहा। वहीं, दिल्ली का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। दिल्ली एनसीआर में सोमवार को गर्जन के साथ बारिश की संभावना पहले ही जताई गई थी।
विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक 
सोमवार और मंगलवार को दिल्ली एनसीआर में आसमान में सामान्य रूप से बादल छाए रहेंगे। शाम के समय गर्जन के साथ बारिश और तेज हवाओं के साथ ओला वृष्टि होने की भी संभावना है। इस बीच न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 25 और 20 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। बुधवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाये रहने के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश और बर्फ गिरने की संभावना को लेकर रेड अलर्ट जारी किया, वहीं उत्तराखंड, उत्तर-प्रदेश, हरियाणा और पंजाब में मौसम का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर और हिमाचल में रेड अर्लट

मौसम विभाग के मुताबिक रविवार 20 जनवरी 2012 के बाद सबसे गर्म रहा। इससे पहले 16 जनवरी 2012 को अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। पिछले साल 19 जनवरी को सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया था। उस दिन तापमान 27.7 डिग्री था। सोमवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। 

जम्मू कश्मीर और हिमाचल में रेड अर्लट
मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में 22 और 23 जनवरी को रेड अलर्ट जारी किया है। इस बीच सोमवार को जम्मू-कश्मीर में कुछ इलाकों में भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। इसके साथ ही जम्मू डिविजन में अलग-अलग जगहों पर आंधी के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना है। जबकि मंगलवार को कुछ इलाकों में भारी बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैं।
 
वहीं, हिमाचल में सोमवार को अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैं। इसके साथ ही कुछ इलाकों में ओलावृष्टि भी हो सकती है। मंगलवार को हिमाचल में भारी बारिश व बर्फबारी और अलग-अलग इलाकों में बहुत भारी बारिश होने के आसार हैं। इसके साथ ही उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में मौसम का औरेंज अलर्ट जारी रहेगा। उत्तराखंड में भारी बारिश-बर्फबारी और ओलावृष्टि के आसार हैं, वहीं पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिमी उत्तर-प्रदेश के कुछ इलाकों में भारी बारिश और आंधी के साथ ओला वृष्टि होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed