Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi NCR weather 31st December was coldest day of season

Delhi Weather : सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा 31 दिसंबर, नए साल के पहले दिन यलो अलर्ट, सर्द हवा से बढ़ेगी ठंडक

Mon, 01 Jan 2024 01:46 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 01 Jan 2024 01:46 AM IST
सार

मौसम विभाग ने आज के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। दिन के समय आसमान साफ रहेगा। सुबह के समय मध्यम से घना कोहरा रहेगा।

विज्ञापन
Delhi NCR weather 31st December was coldest day of season
दिल्ली में सर्दी का कहर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रविवार को पारा गिरने से चार साल बाद अधिकतम तापमान सबसे कम दर्ज किया गया। यह इस सीजन का भी सबसे ठंडा दिन रहा। सोमवार से हवा की दिशाओं में बदलाव की संभावना है। उत्तर-पश्चिमी दिशाओं से चलने वाली बर्फीली हवा से तापमान और गिरेगा। मौसम विभाग ने सोमवार को लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 

विज्ञापन
Trending Videos

प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 15.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से पांच डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक है। सुबह के समय कोहरा छाया रहा। पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे। मौसम विभाग ने सोमवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। दिन के समय आसमान साफ रहेगा। सुबह के समय मध्यम से घना कोहरा रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग के मुताबिक, हवा में बदलाव के बाद सर्द हवा से सुबह का तापमान गिरेगा। एक दिन पहले रविवार को रिज क्षेत्र में सबसे कम तापमान रहा। यहां न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा लोधी रोड में 10.8, आया नगर में 11.4, पालम में 11.7 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, रिज में 14.6, लोधी रोड में 15.0, पालम में 16.1, आया नगर में 16.4 अधिकतम तापमान डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed