फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi NCR Rains Weather changed suddenly with strong wind and drizzle in some areas.

Delhi NCR Rains: मौसम ने अचानक बदली करवट, तेज हवा के साथ झमाझम बारिश, सड़कों पर लगा भीषण जाम

Tue, 17 Sep 2024 07:26 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 17 Sep 2024 07:26 PM IST
सार

मौसम विभाग ने पहले ही मंगलवार के लिए हल्की बारिश का अनुमान जताया था। बुधवार के लिए भी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन
Delhi NCR Rains Weather changed suddenly with strong wind and drizzle in some areas.
दिल्ली की सड़कों पर लगा भीषण जाम - फोटो : एएनआई

विस्तार

दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार दोपहर के बाद मौसम ने अचानक करवट बदली। तेज हवा के साथ कुछ इलाकों में बूंदाबांदी शुरू हो गई है। मौसम विभाग ने पहले ही मंगलवार के लिए हल्की बारिश का अनुमान जताया था। बुधवार के लिए भी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। 

विज्ञापन

 

बारिश इतनी तेज है कि कुछ ही देर की बारिश में नोएडा के कुछ इलाकों की सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन गई, जिससे लोगों को आवाजाही में परेशानियों का सामना करना पड़ा। शाम का समय होने की वजह से लोग दफ्तरों में फंस गए। घर जाने के लिए लोग बारिश थमने का इंतजार करते नजर आए। बारिश जब रूकी तो जल्दी घर पहुंचने की होड़ और जलभराव के कारण दिल्ली-एनसीआर के कई मार्गों पर वाहनों की कतार लग गईं। जिससे लोग जूझते नजर आए।




विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग ने दिल्ली के दिलशाद गार्डन, सीमापुरी, शहादरा, विवेक विहार, प्रीत विहार, तुगलकाबाद, इग्नू, डेरामंडी के अलावा एनसीआर के कुछ स्थानों पर हल्की आंधी और बिजली गिरने के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना जताई थी। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed