फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi ncr pollution reaches to a hazardous level, china issued red alert much before this level

भयावह स्तर पर पहुंचा दिल्ली-NCR में प्रदूषण, इसके आधे पर ही चीन ने जारी कर दिया था रेड अलर्ट

Wed, 02 Nov 2016 01:45 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 02 Nov 2016 01:45 PM IST
विज्ञापन
delhi ncr pollution reaches to a hazardous level, china issued red alert much before this level
द‌िल्ली में धुंध से व‌िज‌िब‌‌िल‌िटी हुई बेहद कम - फोटो : ani

दिवाली के दो दिन बाद बुधवार की सुबह दिल्ली के लिए धुंध और कोहरा लेकर आई। राजधानी में प्रदूषण इतना बढ़ गया है कि विजिबिलिटी(दृश्यता) बहुत कम हो गई है। पीएम 10 का लेवल अपने अधिकतम स्तर 999 पर पहुंच गया है। बता दें कि प्रदूषण का जो स्तर हमारे लिए सुरक्षित माना जाता है यह उसका करीब 10 गुना है।

विज्ञापन


वहीं दूसरी तरफ एयर क्वालिटी इंडेक्स के हिसाब से पीएम 2.5 अपने ‌अधिकतम स्तर 743 तक पहुंच गया। दिल्ली जिसे विश्व के सबसे प्रदूषित शहरों में से एक का दर्जा मिला है दिवाली से एक हफ्ते पहले ही प्रदूषण के मामले सबसे भयावह स्थिति में पहुंच चुका था और दिवाली वाले दिन तो यह अपने चरम पर था।
विज्ञापन


आनंद विहार, पंजाबी बाग और आरके पुरम में पीएम 10 का लेवल 999 तक पहुंच गया था। हालांकि मंगलवार को प्रदूषण के स्तर में कुछ गिरावट दर्ज की गई थी लेकिन बुधवार की सुबह यह अप्रत्याशित रूप से दोबारा बढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें क‌ि पीएम 2.5 में छोटे-छोटे कण होते हैं। यह गाडि़यों, लकड़ी के जलने और निर्माण सामग्री से निकलता है। इनसे सीधे फेंफड़ों को नुकसान पहुंचता है। साथ ही काली धुंध छा जाती है।

कई फ्लाइटें भी हुईं डायवर्ट

चीन ने 300 पहुंचने पर ही जारी कर द‌िया था रेड अलर्ट

delhi ncr pollution reaches to a hazardous level, china issued red alert much before this level
द‌िल्ली में धुंध से व‌िज‌िब‌‌िल‌िटी हुई बेहद कम - फोटो : अमर उजाला

आपको बता दें कि पिछले साल दिसंबर में चीन ने बीजिंग में पीएम 2.5 का लेवल 300 के करीब जाने पर अलर्ट जारी कर दिया था। इसके तहत स्‍कूलों को बंद कर दिया गया और बाहरी निर्माण को भी रोक दिया गया था। साथ ही सड़कों पर गाडि़यों की संख्‍या भी सीमित कर दी गई थी।

नए स‌िरे से शुरु की तैयारी
राजधानी की आबोहवा के लिए खतरा बने धूल के कणों को नियंत्रित करने के लिए दिल्ली सरकार ने नए सिरे से काम करना शुरू किया है। सड़कों की मैकेनिकल सफाई के साथ पानी का छिड़काव भी होगा।

वहीं, चौराहों पर हवा को साफ करने वाले फव्वारे (मिस्ट फाउंटेन) लगाए जाएंगे। सोमवार को यह फैसला उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया। इसमें पर्यावरण प्रदूषण से जुड़े सभी संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

मनीष सिसोदिया ने पत्रकारों को बताया कि पिछले साल की तरह इस बार भी सड़कों की सफाई वैक्यूम क्लीनर से होगी। जिसे मानसून के दौरान बंद कर दिया गया था। वहीं, पीडब्ल्यूडी के अधीन सड़कों पर सप्ताह में एक दिन पानी का छिड़काव होगा।

दिल्ली की आबोहवा साफ रखने की कवायद

delhi ncr pollution reaches to a hazardous level, china issued red alert much before this level
द‌िल्ली में धुंध से व‌िज‌िब‌‌िल‌िटी हुई बेहद कम - फोटो : अमर उजाला

दूसरी तरफ भारी प्रदूषण वाले दिल्ली के चौराहों पर मिस्ट फाउंटेन लगाए जाएंगे। इसकी शुरुआत मुकरबा चौक, आनंद विहार समेत पांच बड़े चौराहों से होगी। पीडब्ल्यूडी इनकी पहचान करेगा। बड़े निर्माण स्थलों पर निगरानी बढ़ाने के साथ स्थानीय स्तर पर इस काम में आम लोगों को जोड़ा जाएगा। पर्यावरण विभाग स्थानीय लोगों को मानकों की जानकारी देने के साथ एक ऐप के जरिए शिकायतें भी मंगाएगा।

लैंडफिल साइट पर भी रहेगी नजर
उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बताया कि भलस्वा, ओखला और गाजीपुर की लैंडफिल साइट पर मिथेन को नियंत्रित किया जाएगा। जिससे जगह-जगह आग न लगने पाए। इसकी जगह मिथेन को एक जगह पर नियंत्रित तरीके से जलाया जाएगा। इससे प्रदूषण कम होगा।

बार्डर एरिया के ऑटो पर लगे लगाम
उपमुख्यमंत्री ने बताया कि केंद्र सरकार के साथ चार नवंबर को होने वाली बैठक में इस मसले का उठाया जाएगा कि बॉर्डर पर खड़े ऑटो पर लगाम लगे। उन्होंने बताया कि अमूमन देखा जाता है कि बड़ी संख्या में चालक ऑटो को चालू करके सवारियों का इंतजार करते हैं। इससे प्रदूषण फैलता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed