{"_id":"658ce26d2012670a770c4915","slug":"delhi-murder-young-man-stabbed-to-death-due-to-old-rivalry-2023-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Murder: पुरानी रंजिश के चलते युवक को चाकू से घोंपकर उतारा मौत के घाट, आरोपी की तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Murder: पुरानी रंजिश के चलते युवक को चाकू से घोंपकर उतारा मौत के घाट, आरोपी की तलाश जारी
Thu, 28 Dec 2023 08:20 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Thu, 28 Dec 2023 08:20 AM IST
सार
उत्तर पूर्वी दिल्ली के गोकुलपुर इलाके में 20 साल के युवक की पुरानी रंजिश की वजह से चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
उत्तर पूर्वी दिल्ली के गोकुलपुर इलाके में 20 साल के युवक की पुरानी रंजिश की वजह से चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। मृतक की पहचान गाजियाबाद के लोनी इलाके के रहने वाले माहिर उर्फ इमरान पुत्र मोहम्मद शहजाद के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, माहिर का शव भागीरथी विहार स्थित लाखन चौक के पास सड़क पर पड़ा था। मौके पर शव के पास खून से सना चाकू मिला। क्राइम टीम और एफएसएल टीम ने घटनास्थल का दौरा किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए जीटीबी अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है। मृतक के परिजनों को सूचना दी गई।
विज्ञापन
मृतक पहाड़गंज दिल्ली में एक फ्लेक्स बोर्ड की दुकान में काम करता था। मृतक माहिर का फैजल और उसके साथियों के साथ झगड़ा हुआ था, जिसके चलते उसकी चाकू मारकर हत्या कर दी गई। आसपास के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। चश्मदीदों से पूछताछ की जा रही है। फैजल का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। मामले में आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन