फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Murder Case Sakshi Made Tatto of Praveen Name Know All About Sakshi Sahil Case

Sakshi Murder: साक्षी ने अपने हाथ पर गुदवाया था इस युवक के नाम का टैटू, जानें साहिल और झबरू के अलावा कौन है वो

Wed, 31 May 2023 03:30 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 31 May 2023 03:30 PM IST
सार

Sakshi Murder Case Delhi News: बाहरी उत्तरी दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में रविवार रात एक युवक ने हैवानियत की सारी हदें पार कर एक नाबालिग लड़की की चाकू के 40 से अधिक वार कर बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी बीच सड़क पर किशोरी पर चाकू से ताबड़तोड़ हमले करता रहा, इस दौरान वहां मौजूद कई लोग मूकदर्शक बने वारदात को देखते रहे। 

विज्ञापन
Delhi Murder Case Sakshi Made Tatto of Praveen Name Know All About  Sakshi Sahil Case
Sakshi Murder Case - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में हुई साक्षी की हत्या के मामले में नए-नए खुलासे हो रहे हैं। पुलिस हत्याकांड की तह तक जाने के लिए साक्षी के दोस्त और सहेली से पूछताछ करेगी। पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ में जुटी है। जल्द ही इस मामले में अन्य लोगों से पूछताछ भी होगी। 
विज्ञापन


जांच के दौरान साक्षी की हत्या के बाद कई किरदार सामने आए हैं। इस मामले में सबसे अहम किरदार प्रवीण है, जो साक्षी का सबसे पुराना दोस्त बताया जा रहा है, इसके नाम का टैटू साक्षी ने अपने हाथ पर गुदवाया था। 
विज्ञापन


शुरुआती पूछताछ में आरोपी साहिल ने भी इस बात का खुलासा किया था कि साक्षी दोबारा से पूर्व प्रेमी प्रवीण से बातचीत करने लगी थी। साक्षी ने इस कारण ही साहिल से दूरी बना ली थी, जिससे वह काफी गुस्से में था और इसी वजह से उसने वारदात को अंजाम दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले की तह तक जाने के लिए प्रवीण से पूछताछ जरूरी है। सूत्रों ने बताया कि प्रवीण फिलहाल यूपी के जौनपुर में है। पुलिस ने उससे संपर्क कर उसे तफ्तीश में जुड़ने के लिए नोटिस दिया है। 
 

चाकू से 40 वार कर किशोरी का कत्ल, तमाशबीन रहे लोग
आपको बता दें कि बाहरी उत्तरी दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में रविवार रात एक युवक ने हैवानियत की सारी हदें पार कर एक नाबालिग लड़की की चाकू के 40 से अधिक वार कर बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी बीच सड़क पर किशोरी पर चाकू से ताबड़तोड़ हमले करता रहा, इस दौरान वहां मौजूद कई लोग मूकदर्शक बने वारदात को देखते रहे। 

 

किसी ने भी साहस दिखाकर किशोरी को बचाने का प्रयास नहीं किया। युवक पर इस कदर खून सवार था कि चाकू मारने के बाद भी उसकी दिल नहीं भरा। उसने एक बड़ा पत्थर उठाकर किशोरी पर ताबड़तोड़ हमला करना शुरू कर दिया। बाद में वह लड़की को लात मारकर वहां से फरार हो गया। सोमवार दोपहर बाद आरोपी को पुलिस टीम ने बुलंदशहर यूपी से गिरफ्तार कर लिया है। 

घटना का सीसीटीवी भी सामने आया
घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल हो गया, जिसमें आरोपी जानवरों की तरह किशोरी पर हमला करते हुए दिख रहा है। घटना के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसे बेहद दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। वहीं दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने हत्याकांड पर दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। 
 

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि लड़का और लड़की अलग समुदाय से संबंध रखते थे। दोनों काफी समय से एक दूसरे को जानते थे। किसी बात को लेकर मनमुटाव के बाद आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि साक्षी अपने पिता जनकराज, मां और छोटे भाई साथ जेजे कालोनी शाहबाद डेयरी इलाके में रहती थी। 

 

सहेली के पास रह रही थी साक्षी
उसने दसवीं कक्षा की परीक्षा दी थी। लेकिन कुछ माह से वह परिवार से अलग अपनी एक सहेली के पास रहती थी। उसकी इलाके में रहने वाले साहिल से दोस्ती थी। साहिल एसी मैकेनिक का काम करता था। साक्षी का साहिल के साथ किसी बात को लेकर मनमुटाव हो गया था। रात में साक्षी अपनी एक सहेली नीतू के बेटे के जन्मदिन की पार्टी में जा रही थी। 

इसी दौरान साहिल ने उसका पीछा किया और एक जगह पर रोक लिया। दोनों के बीच किसी बात पर कहासुनी हुई और आरोपी ने उसपर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जिला पुलिस उपायुक्त रवि कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार दोपहर बाद पुलिस की एक टीम ने फरार आरोपी साहिल को यूपी के  बुलंदशहर से गिरफ्तार कर लिया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed