{"_id":"38b11edf458066387d55ced1f8f8da64","slug":"delhi-metro-station-reported-bomb-in-bag-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर बैग में बम की सूचना, हड़कंप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर बैग में बम की सूचना, हड़कंप
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 23 Mar 2015 08:06 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली के सीलमपुर मेट्रो स्टेशन पर रविवार शाम लावारिस बैग में बम होने की खबर मिलने खबर से हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस बम व डॉग स्क्वायड के साथ घटना स्थल पर पहुंची।
विज्ञापन
बैग को चारों ओर से घेरकर आसपास के इलाके को खाली करा लिया गया। हालांकि तलाशी के बाद बैग से कुछ कपड़े ही मिले। सीलमपुर पुलिस बैग मालिक की तलाश करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबक रविवार शाम को सूचना मिली थी कि सीलमपुर मेट्रो स्टेशन पर एक लावारिस बैग रखा हुआ है। इसमें बम हो सकता है। खबर मिलते ही जिले के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
बैग को खोलकर उसकी तलाशी ली गई तो उसमें कुछ कपड़े बरामद हुए। पुलिस आशंका जता रही है कि कोई गलती से बैग को छोड़कर चला गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।