{"_id":"636a0d22942dde6f49601eed","slug":"delhi-metro-rail-corporation-dmrc-introduces-its-first-ever-set-of-two-8-coach-trains","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Metro: मेट्रो की रेड लाइन पर आठ कोच वाली ट्रेनें शुरू, हर फेरे में 500 अतिरिक्त यात्री कर सकेंगे सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Metro: मेट्रो की रेड लाइन पर आठ कोच वाली ट्रेनें शुरू, हर फेरे में 500 अतिरिक्त यात्री कर सकेंगे सफर
Tue, 08 Nov 2022 01:33 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 08 Nov 2022 01:33 PM IST
सार
दिल्ली मेट्रो की रेड लाइन पर आठ कोच वाली ट्रेनों की शुरुआत हो गई है। हर फेरे में 500 अतिरिक्त यात्री सफर कर सकेंगे। रेड लाइन की इन 39 ट्रेनों में जोड़े जाने वाले सभी 78 अतिरिक्त कोच मेसर्स भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (बीईएमएल) से खरीदे गए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन(डीएमआरसी) ने रेड लाइन पर 8-कोच की मेट्रो का पहला सेट पेश किया है। रिठाला से शहीद स्थल नया बस अड्डा के बीच पर यात्रियों की सुविधा के लिए छह कोच वाली 39 ट्रेनों में कोच की संख्या बढ़ाई गई है। इससे रेड लाइन पर मेट्रो के हर फेरे में मौजूदा संख्या से करीब 500 अतिरिक्त यात्री सफर कर सकेंगे।
रेड लाइन की इन 39 ट्रेनों में जोड़े जाने वाले सभी 78 अतिरिक्त कोच मेसर्स भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (बीईएमएल) से खरीदे गए हैं। रेड लाइन 4 मौजूदा इंटरचेंज स्टेशन वेलकम, कश्मीरी गेट, इंद्रलोक और नेताजी सुभाष प्लेस सहित रेड लाइन के स्टेशनों से रोजाना 4.7 लाख यात्री सफर करते हैं।
यह डीएमआरसी नेटवर्क का सबसे पुराना और सबसे महत्वपूर्ण गलियारों में से एक है। पुल बंगश और पीतमपुरा भी इंटरचेंज की सुविधा मेट्रो फेस 4 में रेड लाइन के पुलबंगश और पीतमपुरा में भी इंटरचेंज स्टेशन बन जाएंगे।