{"_id":"5d374b638ebc3e6c9e1b969a","slug":"delhi-metro-magenta-line-technical-glitch-services-interrupted-travelers","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मजेंटा लाइन पर दिनभर रेंगती रही मेट्रो, यात्री हुए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजेंटा लाइन पर दिनभर रेंगती रही मेट्रो, यात्री हुए परेशान
Tue, 23 Jul 2019 11:31 PM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 23 Jul 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली मेट्रो की मजेंटा लाइन पर मंगलवार को आई तकनीकी खराबी के कारण ट्रेनें दिनभर धीमी रफ्तार से रेंगती रहीं। जनकपुरी वेस्ट और सदर बाजार छावनी स्टेशन के बीच सुबह में मेट्रो सिंगल लाइन पर चलाई गई।
इसके बाद पीक आवर में पालम और सदर बाजार के बीच 10 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चली। इस वजह से यात्रियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि डीएमआरसी ने मेंटेनेंस का हवाला देते हुए मेट्रो सेवा प्रभावित होने की बात कही है।
मजेंटा लाइन पर जनकपुरी वेस्ट और सदर बाजार छावनी सेक्शन पर तकनीकी खराबी के कारण सुबह 6 बजे से 8:18 बजे तक ट्रेनें सिंगल लाइन पर चलाई गई।
वहीं दूसरी ओर सुबह 6 बजे से 8:18 मिनट के बीच सदर बाजार छावनी और बॉटेनिकल गार्डन के बीच लूप में ट्रेनें चलाई गईं। तकनीकी खराबी के कारण दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों व अन्य लोगों को आधे घंटे से ज्यादा समय तक ट्रेन का इंतजार करना पड़ा।

वहीं सुबह 8:18 बजे के बाद पालम और सदर बाजार छावनी मेट्रो स्टेशन के बीच 700 मीटर के दायरे में ट्रेनें 10 किमी प्रति घंटा की प्रतिबंधित रफ्तार पर चलाई गईं।
डीएमआरसी के मुताबिक मेंटेनेंस कार्य के कारण मंगलवार देर रात करीब 10 बजे के बाद जनकपुरी वेस्ट और सदर बाजार छावनी मेट्रो स्टेशन के बीच फिर से ट्रेनें सिंगल लाइन पर 15 मिनट के अंतराल पर चलाई गई। हालांकि सदर बाजार छावनी और बॉटेनिकल गार्डन के बाद ट्रेनों का संचालन लूप में किया गया।
सुबह से रात तक मजेंटा लाइन प्रभावित होने यात्रियों ने सोशल मीडिया पर डीएमआरसी के खिलाफ जमकर शिकायतें भी कीं। मेट्रो यात्री संजीव ने शिकायत की कि उन्हें पालम से सदर बाजार तक महज एक मेट्रो स्टेशन पार करने में 30 मिनट लग गए।
वरुण शर्मा ने कहा कि उन्हें जनकपुरी वेस्ट से बॉटेनिकल गार्डन पहुंचने में एक घंटा 45 मिनट लग गए, जबकि इस सफर पर महज 40 से 45 मिनट का समय ही लगता है। आकाश वत्स ने सुबह 11:50 मिनट पर डीएमआरसी पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि उन्हें जनकपुरी वेस्ट मेट्रो स्टेशन से कालकाजी मेट्रो तक पहुंचने में 2 घंटे से ज्यादा समय लग गया।