फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi MCD Election fight between AAP and BJP leaders six injured case against TV show organizers

Delhi MCD Election : आप व भाजपा नेताओं में हाथापाई और मारपीट, छह घायल, टीवी शो आयोजकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sat, 19 Nov 2022 10:31 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sat, 19 Nov 2022 10:31 PM IST
सार

इलाके में शनिवार एक टीवी डिबेट हो रही थी। इसी दौरान आप व भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच गरमागरमी होने लगी। थोड़ी देर में बात हाथापाई तक पहुंच गई। प्रत्यशक्षदर्शियों का कहना है कि इस दौरान आप व भाजपा समर्थक आपस में भिड़ गए।

विज्ञापन
Delhi MCD Election fight between AAP and BJP leaders six injured case against TV show organizers
आप व भाजपा नेताओं में लड़ाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली नगर निगम चुनावी की सियासी सरगर्मी के बीच पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार फेज-2 में शनिवार आम आदमी पार्टी (आप) व भाजपा कार्यकर्ता उलझ गए। मयूर विहार फेस-2 से भाजपा उम्मीदवार बिपिन बिहारी सिंह व आप प्रत्याशी देवेंद्र चौधरी के समर्थकों के बीच का है।

विज्ञापन


वाकया उस वक्त हुआ, जब इलाके में ही एक निजी टीवी चैनल का शो चल रहा है। बीच बहस दोनों तरफ के कार्यकर्ता हाथापाई करने लगे। इससे भाजपा उम्मीदवार के बेटे समेत दोनों तरफ से करीब छह लोग जख्मी हैं। इनका जीटीबी अस्पताल, सफदरजंग अस्पताल और एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। उधर, देर शाम तक भाजपा व आप कार्यकर्ता पांडव नगर थाने में डटे रहे। शिकायत लेकर पुलिस मामले की जांच कर रही है। साथ ही आयोजकों के खिलाफ सरकारी आदेश के उल्लंघन का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, इलाके में शनिवार एक टीवी डिबेट हो रही थी। इसी दौरान आप व भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच गरमागरमी होने लगी। थोड़ी देर में बात हाथापाई तक पहुंच गई। प्रत्यशक्षदर्शियों का कहना है कि इस दौरान आप व भाजपा समर्थक आपस में भिड़ गए। इस दौरान भाजपा उम्मीदवार के बेटे ऋतिक से हाथापाई की। दोनों तरफ से लात-घूंसे चले। इसमें छह लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद दोनों पक्षों को वहां से हटाया गया। बाद में दोनों पक्ष पांडव नगर थाने में पहुंचे। दोनों तरफ से पुलिस को शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई करेगी। वहीं, आयोजकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।


प्रदेश भाजपा प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि यह आम आदमी पार्टी का अराजक और भ्रष्ट रूप है। आप समर्थक चुनाव में हिंसा फैला रहे हैं। वहीं, पूर्वांचल मोर्चा के मंत्री एस राहुल ने आप प्रत्याशी पर जनलेवा हमले का आरोप लगाया है। दूसरी तरफ आप का कहना है कि भाजपा के लोग आप प्रत्याशी की बढ़ती लोकप्रियता सहन नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में हिंसा पर उतर आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed