फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Mayor Election Voting for MCD Mayor and Deputy Mayor Congress boycotts election

MCD Election: आप का होगा मेयर-डिप्टी मेयर, महेश कुमार के बाद रविंदर भारद्वाज निर्विरोध जीते

Thu, 14 Nov 2024 08:14 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 14 Nov 2024 08:14 PM IST
सार

मेयर चुनाव के कड़े मुकाबले में आप ने भाजपा को तीन मतों से शिकस्त दी। मतगणना के दौरान वैध पाए गए 263 मतों में से महेश कुमार को 133 वोट प्राप्त हुए, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी किशन लाल को 130 वोट मिले।

विज्ञापन
Delhi Mayor Election Voting for MCD Mayor and Deputy Mayor Congress boycotts election
MCD Election - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एमसीडी के मेयर व डिप्टी मेयर पद के लिए गुरुवार को मतदान संपन्न हो गए। मतगणना के बाद आम आदमाी पार्टी के महेश कुमार ने जीत दर्ज की। उन्होंने भाजपा के किशन लाल को मात दी। डिप्टी मेयर की कुर्सी पर भी आप का कब्जा हो गया है। रविंदर भारद्वाज निर्विरोध डिप्टी मेयर चुने गए। मेयर चुनाव हारने के बाद भाजपा ने नाम वापस ले लिया है।

विज्ञापन

मेयर चुनाव के कड़े मुकाबले में आप ने भाजपा को तीन मतों से शिकस्त दी। मतगणना के दौरान वैध पाए गए 263 मतों में से महेश कुमार को 133 वोट प्राप्त हुए, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी किशन लाल को 130 वोट मिले। वहीं, दो मत अवैध करार दिए गए। उधर, चुनाव में आठ सदस्यों ने भाग नहीं लिया। इनमें आप की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल और कांग्रेस के आठ में से सात पार्षद शामिल थे। दूसरी तरफ मेयर की कुर्सी गंवाने के बाद भाजपा ने अपने डिप्टी मेयर प्रत्याशी का नाम वापस ले लिया। इससे आप के रविंदर भारद्वाज का डिप्टी मेयर के पद पर निर्विरोध चुनाव हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले मेयर चुनाव के दौरान कई दिलचस्प घटनाएं भी देखने को मिलीं। चुनाव में 10 सांसदों, 14 विधायकों और 249 पार्षदों को मतदान करने का अधिकार था। इन 273 सदस्यों में से आप की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल आई नहीं, वहीं, कांग्रेस के सात पार्षदों ने मतदान का बहिष्कार करते हुए चुनाव प्रक्रिया से दूरी बनाई। उस समय एक खास घटना देखने को मिली जब कांग्रेस पार्षद सकीला बेगम ने पार्टी से इस्तीफा देकर आम आदमी पार्टी का समर्थन किया। उनके कदम से कांग्रेस में हड़कंप मच गया, जबकि आप के खेमे में उत्साह की लहर दौड़ पड़ी।

विज्ञापन

महेश कुमार ने अपनी जीत के बाद कहा कि वह दिल्ली के सभी निवासियों को बेहतर सुविधाएं और साफ-सुथरा वातावरण प्रदान करने की दिशा में कार्य करेंगे। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि वह लगन और मेहनत से कार्य करेंगे और दिल्ली को एक स्वच्छ और आदर्श शहर बनाएंगे। उनका कार्यकाल एक साल के बजाए मात्र पांच माह का होगा।

दरअसल, एमसीडी में मेयर चुनाव अप्रैल माह में होने का प्रावधान है, मगर इस वर्ष मुख्यमंत्री जेल में बंद होने के कारण मेयर चुनाव कराने की फाइल तय प्रक्रिया के तहत नहीं आने पर उपराज्यपाल ने पीठासीन अधिकारी नियुक्त करने से मना कर दिया था और मेयर पद पर नियुक्त शैली ओबराय को कार्य करने के निर्देश दिए थे। मुख्यमंत्री पद पर परिवर्तन होने के बाद मेयर चुनाव सात माह बाद हुआ है। इस वर्ष मेयर पद अनुसूचित जाति के पार्षद के लिए आरक्षित है।

कांग्रेस पार्षद सबीला बेगम ने दिया पार्टी से इस्तीफा
सबीला बेगम ने इस्तीफा पत्र में लिखा है कि मेयर चुनाव से दूर रहकर हम भाजपा का समर्थन नहीं कर सकते हैं। साथ उन्होंने मेयर चुनाव में आप का समर्थन करने का भी एलान किया।

आप पार्षद रविंद्र भारद्वाज निर्विरोध डिप्टी मेयर चुने गए
एमसीडी के मेयर चुनाव में करीबी हार के बाद भाजपा ने डिप्टी मेयर चुनाव में अपनी किस्मत आजमाने से परहेज किया। इस निर्णय के चलते डिप्टी मेयर का पद भी आम आदमी पार्टी के खाते में चला गया। भाजपा की पार्षद नीता बिष्ट ने डिप्टी मेयर चुनाव से अपना नाम वापस ले लिया, जिससे आप के पार्षद रविंद्र भारद्वाज निर्विरोध डिप्टी मेयर चुने गए।

मेयर चुनाव में हार के बाद भाजपा के सांसदों और नेताओं ने बैठक की, जिसमें यह निर्णय लिया गया कि पार्टी डिप्टी मेयर चुनाव में हिस्सा नहीं लेगी। इस निर्णय के बाद सदन की बैठक शुरू होते ही भाजपा की पार्षद नीता बिष्ट ने डिप्टी मेयर पद के लिए अपना नाम वापस ले लिया। भाजपा की ओर से नाम वापस लेने के बाद आम आदमी पार्टी के पार्षद रविंद्र भारद्वाज निर्विरोध डिप्टी मेयर चुने गए। इस तरह एक बार फिर एमसीडी में आम आदमी पार्टी का प्रभुत्व और मजबूत हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed