फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi may get two double-decker flyovers on two new metro corridors in this year

दिल्ली: जल्द शुरू होंगे दो डबल डेकर फ्लाईओवर, ऊपर मेट्रो... नीचे दौड़ेंगी गाड़ियां; ट्रेन चलाने की भी तैयारी

Fri, 27 Jun 2025 09:34 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 27 Jun 2025 09:34 PM IST
सार

दिल्ली के पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा ने मेट्रो की दो परियोजनाओं का ब्योरा मांगा है। उम्मीद है कि इस साल तक दो डबल डेकर फ्लाईओवर दिल्लीवालों को मिल सकते हैं। जल्द ही प्रवेश वर्मा निरीक्षण भी कर सकते हैं।

विज्ञापन
Delhi may get two double-decker flyovers on two new metro corridors in this year
डबल डेकर फ्लाईओवर (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : AI Photo

विस्तार

राजधानी में दो नए मेट्रो कॉरिडोर पर इस साल दो डबल डेकर फ्लाईओवर बनकर तैयार हो सकते हैं। यह दोनों फ्लाईओवर डबल-डेकर वायाडक्ट्स का हिस्सा हैं। यह फ्लाईओवर मेट्रो के साथ-साथ सड़क ट्रैफिक को भी बेहतर बनाएंगे। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों का कहना है कि विभाग के मंत्री परवेश वर्मा ने हाल ही में इन दोनों परियोजनाओं की जानकारी मांगी और इन्हें इस साल पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

पहला डबल डेकर फ्लाईओवर बन रहा यहां
इन दो परियोजनाओं में पहला भजनपुरा से यमुना विहार के बीच बन रहा है। यह मौजपुर-मजलिस पार्क मेट्रो कॉरिडोर का हिस्सा है। यह दिल्ली का पहला डबल-डेकर वायाडक्ट होगा, जिसमें ऊपर मेट्रो चलेगी और नीचे गाड़ियां चलेंगी। चार लेन वाला यह फ्लाईओवर लगभग तैयार है, लेकिन पेड़ होने की वजह से रोड से जुड़ने वाला रैंप बनना बाकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मेट्रो फेज 4 में तीन डबल-डेकर
अधिकारी का कहना है कि यह काम जुलाई तक पूरा हो सकता है। यह परियोजना दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) और पीडब्ल्यूडी का जॉइंट वेंचर है, जिसकी घोषणा 2021 में की गई थी। दिल्ली मेट्रो के फेज 4 के तहत तीन डबल-डेकर वायाडक्ट बनाए जा रहे हैं, और यह उनमें से एक है। ट्रेनें ऊपर के लेवल पर चलेंगी और नीचे रोड पर गाड़ियां चलती नजर आएंगी। 

विज्ञापन

यहां बन रहा दूसरा डबल डेकर फ्लाईओवर
वहीं परियोजना की लागत बढ़ने के कारण रिवाइज़्ड बजट मांगा गया है, जिसे जल्दी ही मंजूरी मिल सकती है। वहीं दूसरा फ्लाईओवर आजादपुर से त्रिपोलिया गेट तक बनाया जा रहा है। यह करीब 2.2 किलोमीटर लंबा होगा और इसमें 2 लेन होंगी। यह मध्य और उत्तरी दिल्ली के बीच ट्रैफिक को कम करने में मदद करेगा। यह भी डबल-डेकर वायाडक्ट का हिस्सा है, जो आजादपुर से रानी झांसी रोड इंटरसेक्शन तक बनेगा। यह फ्लाईओवर जीटी रोड पर रहने वाले लोगों जैसे डेरावाल नगर, विजय नगर, राणा प्रताप बाग आदि इलाकों को ट्रैफिक जाम से राहत देगा।

निर्माण कार्य में आ रही कई चुनौतियां
अधिकारियों ने बताया कि दोनों परियोजनाएं भीड़भाड़ वाली जगहों पर हैं। ऐसे में निर्माण कार्य के दौरान कई तरह की चुनौतियां हैं। कई तरह की अड़चनें हैं जिन्हें दूर किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा जल्द ही दोनों परियोजनाओं का निरीक्षण कर सकते हैं। मंत्री ने परियोजनाओं के निर्माण में आ रही प्रमुख अड़चनों के बारे में जानकारी मांगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed