फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Many trains will be affected on Delhi-Ambala route

Delhi : दिल्ली-अंबाला रूट पर प्रभावित रहेंगी कई ट्रेनें, कुछ होंगी निरस्त और कई चलेंगी परिवर्तित मार्ग से

Sun, 18 May 2025 02:10 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 18 May 2025 02:10 AM IST
सार

इस वजह से 20 व 21 मई को रेलवे ने ट्रैफिक ब्लॉक लेने का निर्णय लिया है। इस दौरान कुछ ट्रेनें अस्थायी रूप से निरस्त रहेंगी वहीं कई परिवर्तित मार्ग से चलेंगी।

विज्ञापन
Delhi: Many trains will be affected on Delhi-Ambala route
भारतीय रेलवे। - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

दिल्ली-अंबाला रेल मार्ग पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग पैनल लगाया जा रहा है। इस वजह से 20 व 21 मई को रेलवे ने ट्रैफिक ब्लॉक लेने का निर्णय लिया है। इस दौरान कुछ ट्रेनें अस्थायी रूप से निरस्त रहेंगी वहीं कई परिवर्तित मार्ग से चलेंगी। कुछ ट्रेन इस दौरान बदले हुए समय सारणी से संचालित होंगी। लिहाजा इस रूट पर यात्रा करने से पहले ट्रेन की समय सारणी का पता करके ही घर से निकलें।

विज्ञापन


इंटरलॉकिंग कार्य के कारण निरस्त रहने वाली ट्रेनों में मुख्य रूप से ट्रेन संख्या 14680 अमृतसर-नई दिल्ली, ट्रेन संख्या 14681 नई दिल्ली-जालंधर सिटी, ट्रेन संख्या 14679 नई दिल्ली-अमृतसर, ट्रेन संख्या 14682 जालंधर सिटी-नई दिल्ली, ट्रेन संख्या 64465 नई दिल्ली - कुरुक्षेत्र जंक्शन शामिल है। इसी तरह 21 मई को ट्रेन संख्या 64454 कुरुक्षेत्र जंक्शन-दिल्ली जंक्शन भी निरस्त रहेंगी।
विज्ञापन


इस वजह से दिल्ली से पंजाब आने-जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इसके अलावा कई ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से भी चलाने का निर्णय लिया गया है। ट्रेन संख्या 22488 अमृतसर-दिल्ली जंक्शन वंदे भारत अंबाला कैंट जंक्शन-सहारनपुर जंक्शन-मेरठ सिटी-गाजियाबाद-दिल्ली शाहदरा-दिल्ली जंक्शन के रास्ते चलेगी। ट्रेन संख्या 12926 अमृतसर-मुंबई कुरुक्षेत्र जंक्शन-नरवाना जंक्शन-जींद जंक्शन-पानीपत जंक्शन के रास्ते चलेगी। ट्रेन संख्या 15708 अमृतसर-कटिहार जंक्शन अंबाला कैंट जंक्शन-सहारनपुर जंक्शन के रास्ते चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा 20 मई को ट्रेन संख्या 03309 धनबाद जंक्शन-जम्मूतवी स्पेशल पानीपत जंक्शन-जिंद जंक्शन-नरवाना जंक्शन- कुरुक्षेत्र के रास्ते चलेगी। ट्रेन संख्या 12925 मुंबई सेंट्रल-अमृतसर पानीपत जंक्शन-जींद जंक्शन-नरवाना जंक्शन-कुरुक्षेत्र जंक्शन के रास्ते चलाई जाएगी। ट्रेन संख्या 12715 नांदेड़-अमृतसर निजामुद्दीन- तिलक ब्रिज-साहिबाबाद-गाजियाबाद-मेरठ सिटी-सहारनपुर-अंबाला कैंट के रास्ते चलेगी।

रेलवे ने ट्रेन संख्या 64465 नई दिल्ली - कुरुक्षेत्र को पानीपत तक ही चलाने का निर्णय लिया है। इसके अलावा 20 मई को ट्रेन संख्या 64454 कुरुक्षेत्र जंक्शन-दिल्ली जंक्शन। पानीपत से संचालित होगी। ट्रेन संख्या 11841 खजुराहो-कुरुक्षेत्र जंक्शन पानीपत स्टेशन तक ही चलेगी। ट्रेन संख्या 11842 कुरुक्षेत्र-खजुराहो पानीपत से संचालित होगी।


ट्रेन संख्या 14508 फाजिल्का-दिल्ली 21 मई को अंबाला कैंट तक ही चलेगी। ट्रेन संख्या 14507 दिल्ली जंक्शन-फाजिल्का अंबाला कैंट जंक्शन से शुरू होगी। इसी तरह इस दौरान 12046 चंडीगढ़-नई दिल्ली, 15708 अमृतसर-कटिहार, 12926 अमृतसर-मुंबई सेंट्रल, 22430 पठानकोट-दिल्ली, 04652 अमृतसर-जयनगर समेत कई ट्रेन प्रभावित होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed