फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi: man who raped canadian woman met her at pub in hauz khas

दिल्लीः पब में हुई पहचान, ले गया हॉस्टल फिर कनाडाई युवती से किया दुष्कर्म

Thu, 28 Jun 2018 11:34 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 28 Jun 2018 11:34 AM IST
विज्ञापन
delhi: man who raped canadian woman met her at pub in hauz khas

कनाडा से भारत घूमने आई युवती के साथ मंगलवार की रात लक्ष्मीनगर के एक हॉस्टल में डोरमेट्री कॉर्डिनेटर ने शराब के नशे में दुष्कर्म किया। मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है।

विज्ञापन


युवती के सीआरपीसी की धारा 164 के तहत बयान भी हो गए हैं। इसके बाद सफदरजंग एन्क्लेव थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन


दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पीड़ित युवती 19 वर्षीय जसकीन (बदला नाम) कनाडा की रहने वाली है और वह वेब डिजाइनिंग की पढ़ाई कर रही है। वह 40 दिन पहले टूरिस्ट वीजा पर ग्रुप में भारत आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसका ग्रुप दो दिन पहले दिल्ली आया था। ग्रुप रात के समय सफदरजंग एन्क्लेव के हौजखास में स्थित ओरो पब में पार्टी करने गया था। यहां लक्ष्मी नगर में डोरमेट्री (हॉस्टल) चलाने वाला अभिषेक बंटे भी कुछ लोगों को लेकर आया था।

कैब बुक कर लक्ष्मी नगर स्थित हॉस्टल में ले गया

delhi: man who raped canadian woman met her at pub in hauz khas

पब में जसकीन की अभिषेक से पहचान हो गई। दोनों एक-दूसरे के नंबर ले गए। रात करीब डेढ़ बजे अभिषेक जसकीन को कैब बुक कर लक्ष्मी नगर स्थित हॉस्टल में ले गया। आरोप है कि यहां अभिषेक ने शराब के नशे में जसकीन से दुष्कर्म किया।

इसके बाद जसकीन किसी तरह यहां से निकली और रात करीब ढाई बजे एम्स पहुंच गई। यहां उसने ग्रुप के लोगों को बुला लिया और दुष्कर्म होने की सूचना पुलिस को दी। सफदरजंग एन्क्लेव थाना पुलिस ने सफदरजंग अस्पताल में जसकीन की मेडिकल जांच कराई।

दुष्कर्म की पुष्टि होने पर अभिषेक को गिरफ्तार किया गया। जज को जसकीन के होटल में बुलाकर सीआरपीसी की धारा 164 के तहत बयान दर्ज कराए गए। इसके बाद जसकीन ग्रुप के साथ बुधवार शाम इंडोनेशिया चली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed