{"_id":"5d3ed72a8ebc3e6ce64e463c","slug":"delhi-man-hires-contract-killer-to-kill-wife-alleged-boyfriend-pays-expensive-gun-as-payment","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति ने पत्नी के प्रेमी को मारने के लिए दी सुपारी, कीमत में दिया कुछ ऐसा पुलिस भी हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति ने पत्नी के प्रेमी को मारने के लिए दी सुपारी, कीमत में दिया कुछ ऐसा पुलिस भी हैरान
Mon, 29 Jul 2019 04:56 PM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Mon, 29 Jul 2019 04:56 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शक इंसान से क्या-क्या करवाता है ये कह पाना मुश्किल है, कुछ ऐसा ही हुआ दिल्ली के एक शख्स के साथ। उसने शक के चक्कर में कुछ ऐसा किया जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। एक पति को अपनी पत्नी पर शक था कि उसका पड़ोस में रहने वाले व्यापारी के साथ अफेयर था।
विज्ञापन
इसी शक के आधार पर पति ने पड़ोसी को मरवाने के लिए कॉन्ट्रैक्ट किलर को सुपारी दी और एक महंगी पिस्टल भी खरीदकर दी। बताया जा रहा है कि पिस्तौल की कीमत 6 लाख रुपये थी। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने कॉन्ट्रैक्ट किलर कुलवीर डागर को दिल्ली के नजफगढ़ से गिरफ्तार कर बंदूक जब्त कर ली है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि मामला 23 जुलाई का है। इस दिन हरी नगर में डागर ने एक व्यापारी पर बंदूक चलाई लेकिन वह चूक गया और व्यापारी बच गया। क्राइम ब्रांच को पता चला जिसके बाद वह गिरफ्तार हुआ। डीसीपी जॉय टिर्कि ने बताया कि डागर को बंदूक और दो गोलियों के साथ पकड़ा गया।
विज्ञापन
पूछताछ में कुलवीर डागर ने खुलासा किया कि उसे सोनू पंडित ने व्यापारी को मारने की सुपारी दी थी। पंडित ने डागर को बेरेटा पिस्टल दी थी। उसने बताया कि वही सुपारी की कीमत थी। हालांकि डागर अपने मकसद में कामयाब न हो सका और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।