फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi man allegedly kills 6-year-old for ‘ogling’ at wife

20 हजार रु के लिए 6 साल के बच्चे की हत्या, खुद की गलती से फंसा आरोपी

Sat, 30 Sep 2017 08:50 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 30 Sep 2017 08:50 AM IST
विज्ञापन
Delhi man allegedly kills 6-year-old for ‘ogling’ at wife
Crime

ओखला औद्योगिक क्षेत्र थाना इलाके में 20 हजार रुपये के लिए छह वर्षीय बच्चे की हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने बच्चे को बेहोश करने के लिए उसके सिर पर वार किया। इससे बच्चे की मौत हो गई।

विज्ञापन


इसके बाद उसने बच्चे के हाथ-पैर बांधकर शव को कट्टे में बंद कर बेड में डाल दिया था। आरोपी ने जिस प्लास्टिक के कट्टे में बच्चे को बंद किया था इस उस पर उसकी मां का नाम लिखा हुआ था। इस कारण आरोपी पकड़ा गया। 
विज्ञापन


दक्षिण-पूर्व जिला डीसीपी रोमिल बानिया के अनुसार ओखला के फेज-दो में स्थित जनता जीवन राजीव कैंप में रहने वाले उमेश (6) पुत्र जोलाराम उर्फ गोपाल के गायब होने के सूचना 27 सितंबर को शाम 4 बजे मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपहरण का मामला दर्ज कर ओखला थानाध्यक्ष मुकेश वालिया ने बच्चे की तलाश शुरू की गई। 29 सितंबर को उमेश का शव कैंप में एक खाली झुग्गी में बेड के अंदर मिला। बदबू आने पर शुक्रवार सुबह करीब पौने दस बजे इसकी सूचना पुलिस को दी थी।
 

आरोपी खुद की गलती से चढ़ा पुलिस के हत्थे

Delhi man allegedly kills 6-year-old for ‘ogling’ at wife
Crime

बच्चे के सिर पर चोट के निशान थे। बच्चे के हाथ-पैर बंधे हुए थे और प्लास्टिक के कट्टे में बंद किया हुआ था। जिस कट्टे में बच्चे को बंद किया था उस पर रूकमणी लिखा हुआ था। इसके बाद पुलिस ने उसके बेटे रोहित (19) को हिरासत में लेकर पूछताछ की। 

रोहित ने पूछताछ में बच्चे की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली। शुरू में उसने बताया कि उसकी एक महीने पहले शादी हुई थी और उमेश उसकी पत्नी से मजाक करता था। उसे मजाक करना अच्छा नहीं लगता था इस कारण बच्चे की हत्या की है। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि उमेश के पिता जोलाराम राजमिस्त्री है।

उसे पता था कि जोलाराम के पास काफी पैसा है। रोहित को किसी के 20 हजार रुपये देने थे। इस कारण उसने बच्चे का 27 सितंबर को अपहरण कर लिया। उसका दावा है कि बच्चे को बेहोश करने के लिए उसके सिर पर कपड़े धोने वाली थप्पी से वार किया। इससे बच्चा बेहोश हो गया।

उसकी मंशा ये थी कि बच्चा बेहोश रहे और वह जोलाराम से किसी तरह 20 हजार रुपये वसूल ले।  मगर बच्चे की मौत हो गई। बच्चे की मौत होने के बद वह वह डर गया। उसने बच्चे के हाथ-पैर बांधकर शव को बोरे में बंद कर खाली पड़ी झुग्गी में बेड के अंदर डाल दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed