फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Liquor Policy Case BJP leader Sudhanshu Trivedi attack on aap Press conference updates

Delhi Liquor Scam: सुधांशु त्रिवेदी का बड़ा आरोप, शराब घोटाले में पूरी 'AAP' शामिल, यहां भ्रष्टाचार अब आम बात

Fri, 06 Oct 2023 02:38 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 06 Oct 2023 02:38 PM IST
सार

Delhi Liquor Policy Case: दिल्ली शराब घोटाला मामले पर भाजपा नेता सुधांशु त्रिवेदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी में भ्रष्टाचार अब आम बात हो गई है।

विज्ञापन
Delhi Liquor Policy Case BJP leader Sudhanshu Trivedi attack on aap Press conference updates
भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Delhi Liquor Policy Case: राजधानी दिल्ली में हुए कथित शराब घोटाला मामले में सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद से आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी आमने सामने आ गई हैं। दोनों पार्टियों के नेता एक दूसरे पर जमकर वार कर रहे हैं। इसी बीच भाजपा सांसद और पार्टी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने एक बार फिर आप पार्टी पर निशाना साधा और पूरी पार्टी को शराब घोटाला मामले में घेरा। वहीं सीएम केजरीवाल ने भी भाजपा पर निशाना साधा है। 

विज्ञापन

भाजपा ने शराब घोटाला मामले में आप को घेरा
बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने पीसी के दौरान कहा कि हमारा मानना है कि यह देश के उन लोगों के लिए विचार का भोजन है जो प्रयोगात्मक राजनीति की बात करते हैं। यह प्रयोगात्मक राजनीति का समय नहीं है। प्रयोगात्मक राजनीति के परिणाम देश के लिए खतरनाक हो सकते हैं। यह देश की जनता के लिए सोच और विचार का समय है। उन्होंने आगे कहा कि अन्ना आंदोलन से निकली आम आदमी पार्टी  के चरित्र ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। आगे कहा कि पहले मनीष सिसोदिया जेल गए। फिर संजय सिंह रिमांड पर गए और अब शराब घोटाले में पूरी आम पार्टी शामिल है। आम आदमी पार्टी में भ्रष्टाचार अब आम बात हो गई है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम केजरीवाल का भाजपा पर तंज
वहीं भाजपा की पीसी के बाद गाजीपुर लैंडफिल साइट पर पहुंचे सीएम अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर निशाना साधा और उन्होंने कहा कि उन्होंने हमारी हर जांच कर ली। क्या कुछ निकला है।आपने सुप्रीम कोर्ट में सुना। ये पूरा शराब घोटाला ही झूठा है। एक भी पैसे का भी लेन-देन नहीं हुआ। आगे सीएम ने कहा कि जज सबूत मांगते रहे। लेकिन उनके पास कुछ भी नहीं था। कुछ दिनों में शराब घोटाला बंद हो जाएगा। वे कुछ और लेकर आएंगे। वे सिर्फ लोगों को एजेंसियों और जांचों में उलझाए रखना चाहते हैं। वे न तो खुद काम करेंगे और न ही किसी और को काम करने देंगे। 
 

विज्ञापन

मंत्री आतिशी ने संजय सिंह की गिरफ्तारी पर पीएम मोदी को घेरा
दिल्ली की मंत्री आतिशी ने भी मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें संजय सिंह के आवास से एक पैसा भी नहीं मिला। लेकिन फिर भी उन्हें भाजपी की ईडी ने गिरफ्तार कर लिया। हम देख रहे हैं कि जो पार्टियां पीएम मोदी के खिलाफ बोलती हैं। उनके यहां पर ईडी, सीबीआई और आईटी रेड डाल दी जाती है। आप सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी पर दिल्ली की मंत्री और आप नेता आतिशी ने पीएम मोदी को घेरा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed