फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi licensed pistol of army man theft in running train

चलती ट्रेन में सेना के जवान की लाइसेंसी पिस्टल चोरी

Fri, 21 Feb 2020 04:40 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 21 Feb 2020 04:40 PM IST
सार

-परिवार के साथ छुट्टी से वापस अंबाला कैंट जा रहा था सेना का जवान, पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर चोरी का पता चला 
-पुरानी दिल्ली रेलवे थाना पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी 

विज्ञापन
delhi licensed pistol of army man theft in running train
सांकेतिक चित्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चलती ट्रेन में एक सेना के जवान की लाइसेंसी पिस्टल चोरी हो गई। सेना का जवान अपने परिवार के साथ अलीगढ से अंबाला जा रहा था। पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर नींद खुलने पर उसने पिस्टल को गायब पाया।

विज्ञापन


इस दौरान ट्रेन स्टेशन से रवाना हो चुकी थी। अंबाला स्टेशन पहुंचकर उसने रेलवे थाने में इसकी शिकायत की। उसकी शिकायत पर जीरो एफआईआर दर्ज करने के बाद उसे पुरानी दिल्ली रेलवे थाने को भेज दिया गया। पुरानी दिल्ली रेलवे थाना पुलिस ने अब चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मूलत: बुलंदशहर के सुल्तानपुर बिलौनी गांव का रहने वाला सत्यपाल सेना में नायक के पद पर कार्यरत है। पिछले एक साल से उसकी तैनाती अंबाला कैंट में है। पुलिस को दी शिकायत में उसने बताया कि सात जनवरी को वह छुट्टी पर अपने गांव आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां से 22 जनवरी को वह अपने परिवार के साथ कालका हावड़ा मेल से अलीगढ़ से अंबाला जा रहा था। ट्रेन में सत्यपाल को नींद आ गयी। पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर नींद खुलने पर उसने अपना लाइसेंसी पिस्टल गायब पाया। किसी से सेफ्टी रस्सी को काटकर पिस्टल की चोरी कर ली थी। 

जब तक वह पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर इसकी शिकायत करता ट्रेन वहां से रवाना हो गई। अंबाला रेलवे स्टेशन पर पिस्टल चोरी होने की शिकायत की। अंबाला रेलवे पुलिस ने इस बाबत जीरो एफआईआर दर्ज कर उसे पुरानी दिल्ली रेलवे थाना पुलिस को भेज दिया है।

जांच के बाद पुलिस ने बताया कि उसके पिस्टल का लाइसेंस जम्मू कश्मीर का है। पुलिस जांच के दौरान पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में घटना के दौरान का फुटेज कब्जे में कर जांच कर रही है।

हालांकि पुलिस सूत्रों का कहना है कि पिस्टल चोरी होने की जानकारी पुरानी दिल्ली स्टेशन पर मिली थी। आशंका है कि वहां पहुंचने से पहले ही घटना को अंजाम दिया गया हो। पुलिस ट्रेन में चोरी करने वाले गैंग के बदमाशों की धरपकड़ कर उससे पूछताछ कर रही है लेकिन अभी तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed