फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi LG said from Supreme Court, expert committee to build for solid waste management

दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट से बोले एलजी, ठोस कचरा प्रबंधन के लिए बनाएंगे विशेषज्ञ समिति

Tue, 28 Aug 2018 09:24 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 28 Aug 2018 09:24 AM IST
विज्ञापन
Delhi LG said from Supreme Court, expert committee to build for solid waste management

दिल्ली के उपराज्यपाल ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट को बताया कि राजधानी में कूड़ा प्रबंधन के लिए विशेषज्ञों की एक कमेटी का गठन किया जाएगा। अदालत ने दिल्ली में कूड़ा प्रबंधन के मसले को गंभीर बताते हुए कहा कि कमेटी को रोजाना इस मसले पर बैठक करनी चाहिए। मामले की अगली सुनवाई बुधवार को होगी।

विज्ञापन


उपराज्यपाल के वकील एडिशनल सॉलिसिटर जनरल पिंकी आनंद और अमाइकस क्यूरी कॉलिन गोंजाल्विस ने न्यायमूर्ति मदन बी लोकुर की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष कुछ नाम सुझाए। पिंकी आनंद ने कहा कि कमेटी में ऐसे लोगों को कतई नहीं शामिल किया जाएगा, जिनका व्यावसायिक हित जुड़ा हो। जिन नामों को सुझाया गया है, उनमें आरडब्ल्यूए के सदस्य भी हैं। 
विज्ञापन


पीठ ने कहा कि कमेटी की बैठक रोजाना होनी चाहिए। कमेटी के सदस्यों को विभिन्न जगहों पर जाकर स्थिति का जायजा लेना चाहिए और समस्या का हल खोजना चाहिए। पीठ ने यह भी कहा कि कमेटी के सदस्यों के लिए दिल्ली से बाहर के लोगों के नाम भी सुझाए गए हैं। ऐसे में क्या वे रोजाना होने वाली बैठक में शामिल हो पाएंगे? 20 लोगों के लिए दफ्तर के लिए भी जगह चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed