फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi LG recommends NIA investigation against Arvind Kejriwal accused of taking funds from terrorist organizat

NIA करेगी जांच: केजरीवाल पर आतंकी संगठन से फंड लेने का आरोप, AAP बोली- 2022 में भी भाजपा ने लगाए थे ये आरोप

Mon, 06 May 2024 07:40 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 06 May 2024 07:40 PM IST
सार

दिल्ली के  उपराज्यपाल को शिकायत मिली है कि आम आदमी पार्टी ने सिख फॉर जस्टिस से 16 मिलियन डॉलर (133 करोड़ 62 लाख, 32 हजार रुपये) का फंड लिया है। इस पर मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि 2022 पंजाब चुनाव के ठीक पहले भाजपा ने यही आरोप लगाए थे। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था जांच करेंगे, पर जांच में कुछ नहीं मिला।

विज्ञापन
Delhi LG recommends NIA investigation against Arvind Kejriwal accused of taking funds from terrorist organizat
अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। वह पहले ही कथित शराब घोटाले के आरोप में तिहाड़ में बंद हैं। अब उन पर प्रतिबंधित आतंकी संगठन सिख फॉर जस्टिस से राजनीतिक चंदा लेने का आरोप लगा है। 

विज्ञापन

दिल्ली के उपराज्यपाल ने इसकी एनआईए जांच की सिफारिश कर दी है। सूत्रों के मुताबिक उपराज्यपाल को शिकायत मिली है कि आम आदमी पार्टी ने सिख फॉर जस्टिस से 16 मिलियन डॉलर (133 करोड़ रुपये से ज्यादा) का फंड लिया है। उपराज्पाल को लिखे पत्र में बताया गया है कि यह चंदा कट्टर खालिस्तानी समर्थक देवेंद्र पाल भुल्लर की रिहाई में मदद करने और खालिस्तानी भावनाओं को बढ़ावा देने के एवज में मिला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पत्र में और क्या लिखा
एलजी को यह पत्र वर्ल्ड हिंदू फेडरेशन- इंडिया नामक संगठन ने लिखा है। इसमें बताया गया है कि आम आदमी पार्टी ने यह चंदा 2014 से 2022 के बीच में लिया। आगे लिखा है 2014 में अमेरिका के शहर न्यूयॉर्क स्थित एक गुरुद्वारे में सिख फॉर जस्टिस के मुखिया गुरपतवंत सिंह पन्नू और केजरीवाल की मुलाकात हुई थी। इस मीटिंग में केजरीवाल ने पन्नू को आश्वस्त किया था वह 1993 दिल्ली बम धमाके में दोषी उम्र कैद की सजा काट रहे भूल्लर को जेल से रिहा कराने में मदद करेंगे। 

विज्ञापन

NIA जांच की सिफारिश पर आम आदमी पार्टी का बयान
दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि 2022 पंजाब चुनाव के ठीक पहले भाजपा ने यही आरोप लगाए थे। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था जांच करेंगे, पर जांच में कुछ नहीं मिला। हार के डर से हर चुनाव के पहले भाजपा यही आरोप लगाती है। 

सौरभ ने आगे कहा कि उपराज्यपाल भाजपा के एजेंट हैं। मुख्यमंत्री केजरीवाल के खिलाफ एक और बड़ा षड्यंत्र किया जा रहा है। भाजपा के इशारे पर सीएम केजरीवाल के साजिश हो रही है। भाजपा दिल्ली में सातों सीट हार रही है। हार के डर से भाजपा बौखला गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed