फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Kidnapping of two boys creates panic among security agencies

Delhi : दो लड़कों के अपहरण से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप, परिजनों से मांगी तीन लाख की फिरौती

Sun, 01 Dec 2024 05:57 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 01 Dec 2024 05:57 AM IST
सार

इन लड़कों को राजपुर खुर्द में एक मकान में बंधक बनाकर अपहरणकर्ताओं ने पीड़ित के परिजनों से तीन लाख की फिरौती मांगी। 

विज्ञापन
Delhi: Kidnapping of two boys creates panic among security agencies
demo pic - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दक्षिण जिले में शुक्रवार रात को उस समय हड़कंप मच गया जब मैदानगढ़ी क्षेत्र के इग्नू रोड से उत्तर-पूर्व के दो लड़कों का अपहरण कर लिया गया। इन लड़कों को राजपुर खुर्द में एक मकान में बंधक बनाकर अपहरणकर्ताओं ने पीड़ित के परिजनों से तीन लाख की फिरौती मांगी। नेबसराय थाना ने सूझबूझ से काम लिया। एक पुलिसकर्मी रेपिडो मोटरसाइकिल चलाकर एक पीड़ित के भाई को साथ बैठाकर पैसे देने के बहाने ले गए। 

विज्ञापन


पुलिसकर्मी ने जैसे ही अपहरणकर्ताओं को जाल में फंसाया, पास में मौजूद पुलिस टीमों ने उनको दबोच लिया। दक्षिण जिले के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अचिन गर्ग और नाइट जीओ एसीपी हौजखास हरीश पी कुकरेती खुद रेड टीम के साथ रहे। नेबसराय पुलिस ने कड़ी मेहनत कर पीड़ित युवकों को साढ़े चार घंटे में मुक्त करा लिया। तीनों आरोपियों अमित, करण और आशुतोष के कब्जे से तीन किलो गांजा भी बरामद किया गया है। बताया जा रहा है कि अगर समय से पुलिस हरकत में नहीं आती तो आरोपी पीड़ितों की हत्या भी कर देते।
विज्ञापन


दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार दोनों पीड़ित हरीनगर आश्रम में रहते हैं और डिलीवरी बॉय का काम करते हैं। शुक्रवार शाम को मैदानगढ़ी थाना इलाके में इग्नू रोड पर जूतों की डिलीवरी देने गए थे। जब ये इग्नू रोड पर पहुंचे तो तीन आरोपी पैसे घर से देने की बात कहकर अपने साथ ले गए। उसके बाद राजपुर खुर्द में एक मकान में दोनों को बंधक बना लिया। पीड़ितों के परिजनों को रात को फिरौती की कॉल पहुंची तो उन्होंने दिल्ली पुलिस को रात 12 बजे सूचना दी। ये पीसीआर कॉल पहले सनलाइट कॉलोनी थाने, फिर मैदानगढ़ी थाना पुलिस को गई। उसके बाद कॉल नेबसराय थाने में पहुंची। नेबसराय थानाध्यक्ष राकेश डडवाल ने इसके लिए टीम गठित की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब 18-20 वर्ष के दोनों पीड़ित नागालैंड के रहने वाले हैं।

अपहरणकर्ता ऐसे जाल में फंसे
अपहरणकर्ताओं ने एक पीड़ित के भाई विक्टर को बोला की वह पैसे लेकर रेपिडो मोटरसाइकिल से आए। उसके बाद थानाध्यक्ष राकेश डडवाल ने योजना बताई। उन्होंने एक रेपिडो बुक कराई। हवलदार योगेश ने रेपिडो चालक का हेलमेट व जैकेट ले ली और खुद मोटरसाइकिल चलाई। विक्कर को पिट़्ठू बैग देकर पीछे बैठाया। एक लिफाफे में नकली नोट का बंडल रखा। हवलदार योगेश रेपिडो चलाते हुए राजपुर खुर्द पहुंचा। इसके बाद दो अपहरणकर्ता पैसे लेने बाहर आ गए।

खुले 65 रुपये के चक्कर में फंसाया
पुलिसकर्मियों ने विक्टर काे बोल दिया था कि जब हवलदार योगेश रेपिडो का किराया मांगे तो वह पहले 500 रुपये का नोट दे। जैसे ही उसने 500 रुपये का नोट दिया तो हवलदार ने बोला कि उसका किराया 65 रुपये बनता है और उसे खुले पैसे दें। इस पर एक अपहरणकर्ता हवलदार को 100 का नोट देने लगा तो हवलदार ने लेने से मना कर दिया। इस तरह अपहरणकर्ताओं को काफी देर तक उलझा कर रखा। इतनी देर में दूर खड़ी पुलिस टीमों ने दोनों अपहरणकर्ताओं को दबोचा। 


पैसे व नशे के लिए किया था अपहरण
आरोपी आशुतोष रेपिडो चलाता है। करण किसी कंपनी में ऑपरेटर की नौकरी करता है। अमित बेरोजगार है। तीनों नशा लेने के आदि हैं और इनके पास से तीन किलो गांजा बरामद किया गया है। आरोपियों ने ऐशोआराम की जिंदगी जीने के लिए अपहरण किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed