Delhi Kanjhawala Death Case: अंजलि के परिजन थाने के बाहर धरने पर बैठे, मामा ने लगाए ये आरोप
कंझावला कांड में जान गंवाने वाली अंजलि के परिजन न्याय के लिए थाने के बाहर बैठ गए हैं। अंजिल के मामा ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मृतका के मामा ने कहा कि एसएचओ ने कहा कि वह हमें डीसीपी से बात करवाएंगे और मामले में धारा 302 (हत्या) दर्ज करना उनके हाथ में नहीं बल्कि बड़े अफसरों के हाथ में है। अंजलि के मामा का कहना है कि जांच जारी है। हम ये चाहते हैं कि जब आरोपी ने अपराध कबूल कर लिया है तो पुलिस और क्या देखना चाहती है?। उन्होंने मांग की कि मामले में एफआईआर में आईपीसी की धारा 302 (हत्या) जोड़ी जाए।
Kanjhawala death case | Uncle of deceased & a few others sit outside Sultanpuri PS in Delhi
Her uncle says, "SHO told us he'll make us speak with DCP, adding sec 302 (murder) not in his hands but that of seniors. If accused confessed to crime, what else does Police want to see?" pic.twitter.com/n8RoyLNGfwविज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) January 10, 2023
इससे पहले, अदालत ने कंझावला में कार से घसीटने पर स्कूटी सवार एक युवती अंजलि की मौत के मामले में सोमवार को छह आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट सान्या दलाल के समक्ष अभियोजन पक्ष ने कहा कि हिरासत में पूछताछ के दौरान पाया गया कि आरोपियों को पता था कि पीड़ित का शव पहियों के नीचे घसीटा जा रहा है। हालांकि अतिरिक्त सरकारी वकील ने उन दोनों आरोपियों की पहचान का खुलासा नहीं किया, जो पहियों के नीचे क्या है, इसे देखने के लिए कार से उतरे थे।