फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: including Nadda many Union Ministers and CMs of four states will do road shows.

MCD Elections : भाजपा ने दिल्ली दंगल में उतारी दिग्गजों की फौज, आज नड्डा और कई मंत्री-मुख्यमंत्री मांगेंगे वोट

Sun, 20 Nov 2022 03:58 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sun, 20 Nov 2022 03:58 AM IST
सार

नगर निगम चुनाव के लिए दिल्ली भाजपा का प्रचार जोरों पर है। इसके तहत रविवार को भाजपा ‘विजय संकल्प रोड शो’ का आयोजन करेगी। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा रोड शो के माध्यम से संगम विहार में प्रचार के लिए उतरेंगे।

विज्ञापन
Delhi: including Nadda many Union Ministers and CMs of four states will do road shows.
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा - फोटो : ANI

विस्तार

एमसीडी चुनाव में भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। पार्टी अपने महारथियों को प्रचार में उतार रही है। रविवार को प्रचार के सुपर संडे के तहत भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत कई केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री समेत सांसद व विधायक रोड शो करेंगे।

विज्ञापन


नगर निगम चुनाव के लिए दिल्ली भाजपा का प्रचार जोरों पर है। इसके तहत रविवार को भाजपा ‘विजय संकल्प रोड शो’ का आयोजन करेगी। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा रोड शो के माध्यम से संगम विहार में प्रचार के लिए उतरेंगे।
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गजेंद्र सिंह शेखावत, हरदीप सिंह पुरी, केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ जितेन्द्र सिंह, मीनाक्षी लेखी, उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर रोड शो में शामिल होकर दिल्ली सरकार के भ्रष्टाचार से दिल्ली वालों को अवगत कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा सांसद दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों में रोड शो के माध्यम से प्रचार करेंगे। दिल्ली के सांसद डॉ. हर्षवर्धन, मनोज तिवारी, रमेश बिधूड़ी, प्रवेश साहिब सिंह, गौतम गंभीर, हंसराज हंस भी रोड में शामिल होंगे।


प्रदेश भाजपा महामंत्री कुलजीत सिंह चहल ने बताया कि चार दिसंबर को होने जा रहा नगर निगम चुनाव कोई साधारण चुनाव नहीं है, यह चुनाव अरविंद केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार से त्रस्त दिल्लीवासियों को दिल्ली के राजनीतिक भ्रष्टाचार की सफाई करने का मौका दे रहा है। चार दिसंबर को होने वाले चुनाव में दिल्ली से केजरीवाल सरकार के राजनीतिक भ्रष्टाचार को साफ करेंगे। रोड शो सभी 14 जिलों में आयोजित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed