दिल्ली हाईकोर्ट ने फिर दिया केजरीवाल को झटका, नहीं मिलेगा डीडीसीए का रिकॉर्ड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल को एक और झटका दिया है। कोर्ट ने केजरीवाल की उस अपील को अस्वीकार कर दिया है जिसमें उन्होंने 1999 से 2004 के बीच दिल्ली क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (डीडीसीए) के बैठकों की विस्तृत जानकारी मांगी थी।
बता दें कि भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली ने केजरीवाल के खिलाफ मानहानी का मामला दिल्ली हाईकोर्ट में दर्ज किया है। संयुक्त रजिस्ट्रार पंकज गुप्ता ने केजरीवाल की इस मांग का ठुकरा दिया है।
बीजेपी नेता ने केजरीवाल सहित आम आदमी पार्टी के पांच नेताओं पर दस करोड़ रुपये के मानहानि का केस किया है। इसमें केजरीवाल के अलावा राघव चड्ढा, कुमार विश्वास, आशुतोष और संजय सिंह व दीपक वाजपेई भी शामिल हैं।
क्यों किया दूसरा केस
आप के इन नेताओं ने भाजपा नेता पर 2000 से 2013 के बीच डीडीसीए में वित्तीय अनियमितताओं का आरोप लगाया था। इस दौरान अरुण जेटली ही डीडीसीए के अध्यक्ष थे।
बता दें कि अरुण जेटली ने केजरीवाल पर दस करोड़ रुपये के मानहानी का एक केस अलग से दर्ज कर रखा है। असल में मानहानी मामले की सुनवाई के दौरान केजरीवाल के वकील राम जेठमलानी ने उनके खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था।
हालांकि इस विवाद के सामने आने के बाद खुद केजरीवाल ने सफाई देते हुए कहा था कि उन्होंने अपने वकील जेठमलानी को ऐसे किसी शब्द के इस्तेमाल करने का निर्देश नहीं दिया था।