फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi High Court Arvind Kejriwal Get Accommodation

Delhi High Court : अरविंद केजरीवाल को 10 दिन में मिलेगा सरकारी घर, जानें केंद्र सरकार ने क्या कहा

Thu, 25 Sep 2025 03:25 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: आकाश द्विवेदी Updated Thu, 25 Sep 2025 03:25 PM IST
सार

केंद्र सरकार ने दिल्ली हाईकोर्ट को बताया कि आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को 10 दिनों में आवास उपलब्ध कराया जाएगा।

विज्ञापन
Delhi High Court Arvind Kejriwal Get Accommodation
दिल्ली हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

केंद्र सरकार ने गुरुवार को दिल्ली हाईकोर्ट को बताया कि आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 10 दिनों में आवास उपलब्ध कराया जाएगा।

न्यायमूर्ति सचिन दत्ता की अदालत में यह आश्वासन सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने दिया। अदालत में आप की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता राहुल मेहरा ने दलील दी कि केजरीवाल को दिया जाने वाला आवास पहले मिले टाइप-7 या टाइप-8 श्रेणी से कमतर नहीं होना चाहिए। 

विज्ञापन


आवास से असंतोष है तो सरकार से बातचीत करनी होगी
इस पर अदालत ने कहा कि यदि उन्हें आवास से असंतोष है तो सरकार से बातचीत करनी होगी। वहीं, एसजी मेहता ने तंज करते हुए कहा, आम आदमी कभी टाइप-8 के लिए नहीं लड़ता। जिस पर मेहरा ने जवाब दिया कि चुनावी नारों का स्थान अदालत नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अदालत ने केंद्र के आश्वासन को दर्ज करते हुए कहा कि इस तरह के आवास से जुड़े विवाद केवल नेताओं तक सीमित नहीं रहने चाहिए बल्कि आम नागरिकों के लिए भी समाधान जरूरी है। साथ ही, कोर्ट ने यह स्पष्ट किया कि यदि केजरीवाल आवंटन से असंतुष्ट रहते हैं तो वे सरकार से दोबारा अपील कर सकते हैं।

गौरतलब है कि केजरीवाल ने अक्टूबर 2024 में मुख्यमंत्री पद छोड़ने के बाद अपना आधिकारिक आवास खाली कर दिया था और फिलहाल वे पार्टी के एक अन्य विधायक के सरकारी मकान में रह रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed