फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Grape rules flying in clouds of dust

Delhi : धूल के गुबार में उड़ रहे ग्रैप के नियम, निर्माण से लेकर विध्वंस कार्य धड़ल्ले से जारी; बढ़ेगी मुश्किल

Mon, 18 Nov 2024 02:30 AM IST
दुष्यंत शर्मा आशीष सिंह, नई दिल्ली
आशीष सिंह, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 18 Nov 2024 02:30 AM IST
सार

प्रदूषण की रोकथाम को लेकर ग्रैप के नियम नाकाफी साबित हो रहे हैं। इसकी वजह कुछ और नहीं, बल्कि जिम्मेदार विभागों व एजेंसियों की लापरवाही है।

विज्ञापन
Delhi: Grape rules flying in clouds of dust
दिल्ली में ग्रैप 3 लागु है जिसके तहत कोई भी निर्माण कार्य प्रतिबंधित है।  इसके बावजूद अशोक पार्क मेन मेट्रो स्टेशन के पास निर्माण कार्य करते स्थानीय। लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में हवा जहरीली होने से लोगों की सांस फूल रही है। प्रदूषण की रोकथाम को लेकर ग्रैप के नियम नाकाफी साबित हो रहे हैं। इसकी वजह कुछ और नहीं, बल्कि जिम्मेदार विभागों व एजेंसियों की लापरवाही है। आलम यह है कि ग्रैप का तीसरा चरण लागू होने के बावजूद निर्माण से लेकर विध्वंस कार्य बेखौफ तरीके से हो रहे हैं। यही नहीं, निर्माण स्थलों के बाहर लगाई गई एंटी स्मॉग गन धूल फांक रहीं हैं। सड़कों पर पानी का छिड़काव तक नहीं किया जा रहा है। सफाई भी स्वीपिंग मशीनों से नहीं की जा रही है। इस कारण सड़कों पर उड़ रही धूल के गुबार से लोग परेशान हैं।

विज्ञापन


सबसे अधिक दिक्कत सांस के मरीजों और बुजुर्गों को हो रही है। प्रदूषण की वजह से उन्होंने सैर करना भी बंद कर दिया है। अशोक विहार, लक्ष्मी नगर, पंजाबी बाग, द्वारका और दिलशाद गार्डन में धूल के गुबार के बीच से राहगीर गुजरने को मजबूर हैं। यहां निर्माण स्थलों पर निर्माण सामग्री लाने वाले ट्रकों को ढका तक नहीं जा रहा है। वहीं, सरोजनी नगर का राजमाता विजयाराजे सिंधिया मार्ग पर दिनभर धूल उड़ती रहती है। यहां निर्माण स्थलों के बाहर लगी एंटी स्मॉग गन धूल फांकती नजर आती हैं। लोगों का कहना है कि यहां किसी तरह के नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन


मशीन से नहीं हो रही सड़कों की सफाई
सीएक्यूएम के आदेश हैं कि सड़कों व फुटपाथ की सफाई मशीन से की जाए, लेकिन, अब भी झाड़ू लगाई जा रही है। सरोजनी नगर में निर्माण कार्य चल रहा है। स्थानीय निवासी गौरव कुमार कहते हैं कि यहां पैदल जाने वाले राहगीरों का धूल से बुरा हाल है। इसकी कई बार शिकायत की जा चुकी है। इसके बावजूद कोई इस तरफ ध्यान नहीं दे रहा है। प्रगति मैदान इलाके में भी सड़कों की सफाई झाड़ू होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेखौफ हो रहा निर्माण कार्य

अशोक पार्क मेन में बेखौफ होकर लोग निर्माण कार्य कर रहे हैं। घर के पास किए जा रहे निर्माण कार्य को न तो ढका गया है, न ही पानी का छिड़काव किया जा रहा है। लोगों का कहना है कि यहां किसी एजेंसी का ध्यान नहीं है। रोजाना कोई न कोई निर्माण कार्य कर रहा है। इसका खामियाजा लोगों को उठाना पड़ रहा है। निर्माण सामग्री को भी खुले में रखा गया है। इससे धूल उड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed