फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi government's recruitment process for 12 colleges affiliated to DU to begin soon

Delhi NCR News: दिल्ली सरकार के डीयू से जुड़े 12 कॉलेजों में भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू हो

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 07:16 PM IST
विज्ञापन
-दिल्ली विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात
विज्ञापन


-भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मांग, शिक्षकों और कर्मचारियों की नियुक्ति में देरी पर जताई चिंता

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली।
दिल्ली विश्वविद्यालय से संबद्ध दिल्ली सरकार के 12 कॉलेजों में अब तक शिक्षण व गैर शिक्षण पदों पर भर्ती शुरू नहीं हुई है। इस कारण से कॉलेजों में शिक्षण वातावरण प्रभावित हो रहा है। ऐसे में दिल्ली विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (डूटा) के अध्यक्ष प्रो वीएस नेगी और सचिव प्रो बिमलेंदु तीर्थंकर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली सरकार से वित्तपोषित और डीयू से संबद्ध 12 कॉलेजों में शिक्षण एवं गैर-शिक्षण पदों पर जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मांग की।



डूटा ने मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान इन 12 कॉलेजों में लंबे समय से खाली पड़े स्वीकृत पदों पर नियुक्ति न होने को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की। प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री से कहा कि कॉलेजों में लगातार एडहॉक और अस्थायी नियुक्तियों पर निर्भरता बढ़ने से शैक्षणिक गुणवत्ता, संस्थागत कार्यप्रणाली और शिक्षण वातावरण प्रभावित हो रहा है। साथ ही मौजूदा कर्मचारियों पर अतिरिक्त कार्यभार बढ़ रहा है और नियमित नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे योग्य अभ्यर्थियों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के समक्ष मांग रखी कि विश्वविद्यालय और वैधानिक नियमों के तहत पहले से सृजित एवं भरे गए सभी शिक्षण और गैर-शिक्षण पदों को पोस्ट फैक्टो स्वीकृति दी जाए। इसके अलावा 12 कॉलेजों में गवर्निंग बॉडी द्वारा अनुमोदित पदों पर तत्काल भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाए तथा डीयू के साथ समन्वय कर नियुक्तियों को शीघ्र पूरा किया जाए। डूटा अध्यक्ष प्रो वी.एस नेगी के अनुसार मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना है, उन्होंने उम्मीद जताई कि दिल्ली सरकार उच्च शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए जल्द सकारात्मक कदम उठाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed