दिल्ली के सरकारी स्कूलों में पढ़ाई जाएगी मैथिली, मनाया जाएगा मैथिली-भोजपुरी उत्सव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली सरकार ने मैथिली और भोजपुरी भाषा को बढ़ावा देने के लिए बड़ा फैसला लिया है। सोमवार को दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर के बताया कि जल्द ही दिल्ली सरकार के स्कूलों में मैथिली भाषा की पढ़ाई शुरू होगी। उन्होंने बताया कि आठवीं से बारहवीं क्लास तक के बच्चे पंजाबी और उर्दू की ही तरह मैथिली को भी एक ऑप्शनल सबजेक्ट के रूप में पढ़ सकेंगे।
दिल्ली सरकार के स्कूलों में मैथिली भाषा की पढ़ाई शुरू होगी. 8 वीं से 12वीं क्लास के बच्चे मैथिली को एक सबजेक्ट के रूप में ले सकेंगे.
विज्ञापन
इसके साथ ही दिल्ली सरकार आईएएस और अन्य सिविल सेवा परीक्षाओं के लिए भी मैथिली विषय की कोचिंग उपलब्ध कराएगी. — Manish Sisodia (@msisodia) July 15, 2019
इसके साथ ही दिल्ली सरकार आईएएस और अन्य सिविल सेवा परीक्षाओं के लिए भी मैथिली विषय की कोचिंग उपलब्ध कराएगी। इसके साथ ही मैथिली का कंप्यूटर फॉन्ट भी बनवाया जाएगा। दिल्ली सरकार जल्द ही मैथिली-भोजपुरी भाषा के अवार्ड भी शुरू करेगी, जिसमें 12 श्रेणियों में अवॉर्ड दिए जाएंगे। इसके अलावा कनॉट प्लेस में पांच दिन का मैथिली-भोजपुरी उत्सव भी मनाया जाएगा।
बता दें कि भोजपुरी को संविधान की आठवीं सूची में शामिल नहीं किया गया है, इसीलिए यह भाषा स्कूलों में नहीं पढ़ाई जा सकती। अब दिल्ली सरकार भोजपुरी को आठवीं सूची में शामिल करने के लिए भी लिखने की तैयारी कर रही है।