दिल्ली सरकार ने मेट्रो किराया बढ़ाने पर लगाई रोक, DMRC अपने फैसले पर अटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगामी 10 अक्तूबर से मेट्रो किराया बढ़ोतरी के फैसले को लेकर पांच महीने से चुप बैठी दिल्ली सरकार हरकत में आ गई है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर इसका विरोध जताते हुए परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत से मामले में रिपोर्ट तलब की।
इसके बाद परिवहन मंत्री ने दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) के प्रबंध निदेशक मंगू सिह के साथ बैठक की। परिवहन मंत्री ने किराया बढ़ाने पर रोक का आदेश दिया है, दूसरी तरफ डीएमआरसी किराया बढ़ाने के अपने फैसले पर अटल है।
दिल्ली सचिवालय में डीएमआरसी प्रमुख मंगू सिंह की परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत के साथ एक घंटे से ज्यादा देर तक बैठक हुई। परिवहन मंत्री ने कहा कि डीएमआरसी प्रमुख से दूसरे चरण के प्रस्तावित किराये पर रोक लगाने को कहा गया है।
मई में ही हो गई थी अक्टूबर वाली बढ़ोतरी की घोषणा
जब परिवहन मंत्री से पूछा गया कि दूसरे चरण की किराये बढ़ोतरी की घोषणा डीएमआरसी ने मई में पहले चरण की किराया बढ़ोतरी के दौरान कही थी, तब सरकार ने क्यों विरोध नहीं जताया।
इस पर परिवहन मंत्री ने कहा कि मई में हमारे तत्कालीन परिवहन मंत्री ने चिट्ठी लिखकर किराया बढ़ोतरी पर विरोध जताया था। जब उनसे पूछा गया कि किराया निर्धारण समिति जो मेट्रो का किराया तय करती है, उसमें दिल्ली सरकार के मुख्य सचिव भी होते है।
यही वजह थी कि परिवहन मंत्री इस पर साफ-साफ कुछ भी कहने से बचते रहे। उधर, बैठक से बाहर निकले मंगू सिंह ने कहा कि किराया अपने तय समय के अनुसार ही बढ़ेगा।