फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi government imposed a fine of five lakhs on in BJP's central office

Delhi: भाजपा के केंद्रीय कार्यालय में चल रहा था निर्माण कार्य, दिल्ली सरकार ने लगाया पांच लाख का जुर्माना

Tue, 01 Nov 2022 03:55 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Tue, 01 Nov 2022 03:55 PM IST
सार

बिगड़ती वायु गुणवत्ता को देखते हुए कांग्रेस की दिल्ली इकाई ने राज्य सरकार से स्कूल बंद कराने की मांग की है। कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अनिल चौधरी ने कहा कि स्कूलों को बंद करने की मांग करते हैं।

विज्ञापन
Delhi government imposed a fine of five lakhs on in BJP's central office
भाजपा का मुख्यालय - फोटो : अमर उजाला-फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने मंगलवार को L&T की एक निर्माण साइट पर औचक निरीक्षण किया, जहां भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय कार्यालय के विस्तार पर निर्माण कार्य चलता मिला। इसके बाद पर्यावरण मंत्री ने पांच लाख रुपये का जुर्माना लगा दिया।

विज्ञापन


दिल्ली बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए ग्रेप का तीसरा चरण लागू हो चुका है। इसके तहत राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में निर्माण कार्यों पर रोक लगी है। दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता खतरनाक स्तर पर पहुंच चुकी है। इस पर रोक लगाने के लिए तरह-तरह के कदम उठाए जा रहे हैं। भाजपा केंद्रीय कार्यालय के विस्तार क्षेत्र में निर्माण कार्य जारी मिलने पर उस पर जुर्माना लगा दिया गया।

विज्ञापन

कांग्रेस ने स्कूल बंद कराने की मांग की

बिगड़ती वायु गुणवत्ता को देखते हुए कांग्रेस की दिल्ली इकाई ने राज्य सरकार से स्कूल बंद कराने की मांग की है। कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अनिल चौधरी ने कहा कि स्कूलों को बंद करने की हम मांग करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


अनिल चौधरी ने ट्वीट किया, ''केजरीवाल जी ड्रामा छोड़ें। आज दिल्ली में स्वास्थ्य आपातकाल जैसी स्थिति है। बुजुर्गों को बाहर नहीं निकलने के लिए तमाम एडवाइजरी लागू है, आप दमघोटू प्रदूषण के मुद्दे से ध्यान भटकाने के लिए योगशाला पर लड़ रहे हैं। बेहद निराशा व दुःख के साथ हम मांग करते हैं कि स्कूलों को बंद किया जाए।''

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed