{"_id":"666926b053f9dbc1910fee2a","slug":"delhi-government-has-decided-that-adm-sdm-will-monitor-the-water-pipeline-2024-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"'एक बूंद पानी भी बर्बाद नहीं होने देंगे': दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, ADM-SDM करेंगे पाइपलाइन की मॉनिटरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'एक बूंद पानी भी बर्बाद नहीं होने देंगे': दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, ADM-SDM करेंगे पाइपलाइन की मॉनिटरिंग
Wed, 12 Jun 2024 10:10 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 12 Jun 2024 10:10 AM IST
सार
पानी की बर्बादी रोकने के लिए दिल्ली सरकार फैसला लिया है कि एडीएम-एसडीएम पानी की पाइपलाइन की मॉनिटरिंग करेंगे। सरकार का कहना है कि कहीं भी पानी की लीकेज बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हम एक बूंद पानी भी बर्बाद नहीं होने देंगे।
विज्ञापन
आतिशी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी में पानी की बर्बादी मामले में किरकिरी के बाद दिल्ली सरकार ने पाइप लाइनों की निगरानी का जिम्मा एडीएम और एसडीएम स्तर के अधिकारियों को दिया है। राजस्व व जल मंत्री आतिशी ने आदेश जारी कर मुख्य सचिव को इस पर अमल करने को कहा है। अधिकारी पानी की पाइप लाइनों की निगरानी करते हुए लीकेज मिलने पर 12 घंटे के अंदर उसको दुरुस्त करेंगे। इसके अलावा तहसीलदार समेत अन्य अधिकारियों की टीम पानी के टैंकरों की व्यवस्था और इससे संबंधित शिकायतों के समाधान के लिए कार्य करेगी।
विज्ञापन
आतिशी ने मुख्य सचिव को निर्देश दिया कि ये टीमें मुख्य जलस्रोत से जल शोधक संयंत्र और वहां से जलाशयों तक मुख्य पाइप लाइन की निगरानी करेंगी। साथ ही पानी के टैंकरों की व्यवस्था और पानी से संबंधित शिकायतों के समाधान के लिए तहसीलदार और अन्य अधिकारी ‘क्विक रिस्पांस टीम’ के रूप में काम करें। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि सभी टीमें रोजाना शाम पांच बजे तक निरीक्षण की विस्तृत रिपोर्ट सौपेंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली में कहीं पर भी पानी की लीकेज बर्दाश्त नहीं की जाएगी और एक बूंद पानी भी बर्बाद नहीं होने देंगे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि 30 मई को भीषण गर्मी की स्थिति और पानी की बढ़ती मांग के मुद्दे पर दिल्ली सरकार ने एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की थी। इस दौरान निर्णय लिया गया था कि पांच जून से प्रत्येक जोन में एडीएम व एसडीएम स्तर के अधिकारियों को तैनात किया जाएगा। साथ ही तहसीलदार और अन्य अधिकारियों की एक टीम भी तैनात की जाएगी। इस बाबत मुख्य सचिव को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि ये टीमें क्षेत्र में कार्य करें।
विज्ञापन
संकट के बीच कई जगहों पर बर्बाद हो रहा पीने का पानी
राजधानी में गंभीर पेयजल संकट के बीच अनेक स्थानों पर पीने का पानी बर्बाद हो रहा है। कई जगह पाइप लाइन लीक होने के कारण पीने का पानी लोगों के नलों के बजाय नालों में बह जाता है। पाइप लाइन लीक होने के मामले नई दिल्ली इलाके में देखने को मिल रहे हैं। यह हालात तब हैं जब पानी संकट व पानी बर्बाद होने के मामले को लेकर दिल्ली व हरियाणा सरकार और दिल्ली सरकार व उपराज्यपाल आमने-सामने हैं।
राजधानी में आईटीओ स्थित अन्ना कॉलोनी में पेयजल आपूर्ति करने वाली पाइप लाइन में बड़ी लीकेज देखने को मिली। इस कारण यहां पीने का पानी बर्बाद हो रहा था। इलाके के निवासियों ने बताया कि पाइप लाइन में कई महीने से लीकेज है। इस बारे में कई बार जल बोर्ड को अवगत कराया। इस कॉलोनी के पास ही एक अन्य स्थान पर भी पाइप लाइन लीक हो रही थी। आईटीओ स्थित बहादुर शाह जफर मार्ग पर हनुमान मंदिर के पास कई माह से पाइप लाइन में लीकेज मिली और यहां भी रोज काफी पानी बर्बाद हो रहा था।
चिराग दिल्ली में भी पाइप लाइन लीक हो रही है। खास बात यह है कि इस पाइप लाइन में लीकेज के संबंध में अमर उजाला ने दो दिन पहले खबर प्रकाशित की थी। यहां पर भी पानी बर्बाद होने का सिलसिला निरंतर जारी है। इसके अलावा नई दिल्ली के कई इलाकों में पाइप लाइन जर्जर हालत में है। इन स्थानों पर पाइप लाइनों के बड़े हिस्से से जंग के टुकड़े टूट हुए हैं।