फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Gold worth two crores looted by putting chilli powder in the eyes in Paharganj

दिल्ली : पहाड़गंज में आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर लूटी दो करोड़ की ज्वैलरी, एक आरोपी पहने था पुलिस की वर्दी

Thu, 01 Sep 2022 03:44 AM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Thu, 01 Sep 2022 03:44 AM IST
सार

पीड़ितों ने पुलिस को बताया कि वे यह ज्वैलरी लेकर चंडीगढ़ और लुधियाना जा रहे थे। तभी चार लोगों ने उनका रास्ता रोककर उन्हें लूट लिया। एक आरोपी पुलिस की वर्दी में था। उसने उन्हें वाहन चेकिंग के नाम पर रोक लिया और दो पीछे से आ गए और उनकी आंखों में मिर्च पाउडर डाल दिया।

विज्ञापन
Delhi: Gold worth two crores looted by putting chilli powder in the eyes in Paharganj
दिल्ली पुलिस - फोटो : अमर उजाला- फाइल फोटो

विस्तार

पहाड़गंज इलाके में बुधवार सुबह हथियारबंद बदमाशों ने कूरियर कंपनी के कर्मचारियों की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर उनसे पांच किलो से अधिक सोने व हीरे के जेवरात लूट लिए। वारदात के समय कंपनी के दो कर्मचारी जेवरात से भरा बक्सा व दो बैग लेकर चंडीगढ़ व अंबाला के लिए निकले थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस उपायुक्त श्वेता चौहान के मुताबिक, लूटे गए जेवरात की कीमत दो करोड़ से अधिक है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, सिविल लाइंस अंबाला निवासी सोमवीर चंडीगढ़ इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 स्थित जय माता दी कूरियर कंपनी में काम करता है। उसके साथ ही कंपनी का दूसरा कर्मचारी जगदीश सैनी भी रहता है। दोनों कर्मचारी रोज अंबाला से सोने और हीरे के तैयार जेवरात का पार्सल लेने के लिए अपने मालिक सुनील की कार से दिल्ली के पहाड़गंज स्थित गली दरिबापान आते हैं।
विज्ञापन


दोनों बुधवार तड़के 4:15 बजे पहाड़गंज पहुंचे। तंग गली में दफ्तर होने से वे कार देशबंधु गुप्ता रोड पर खड़ी करके कंपनी के दफ्तर पहुंचे। यहां से उन्होंने जेवरात से भरे दो बैग और एक बॉक्स लिया और पैदल अपनी कार की ओर जाने लगे। कुछ ही दूर पर पुलिस की वर्दी में आए एक व्यक्ति ने इन्हें रोक लिया और बैग के बारे में पूछताछ करने लगा। तभी अचानक तीन-चार लोग आए और जगदीश की आंखों में मिर्च पाउडर झोंक दिया। इसके बाद दोनों से जेवरात के बैग और बक्सा लूटकर फरार हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकार का हाथ होने की आशंका
एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, वारदात को किसी जानकार के इशारे पर अंजाम दिया गया है। वारदात की जगह और समय पर बिना किसी सूचना के पहुंचना मुश्किल है। पुलिस ने जगदीश और सोमवीर के मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाई है। कंपनी के बाकी कर्मियों की सूची बनाकर उनसे भी पूछताछ की तैयारी है।


सीसीटीवी की फुटेज जुटाई
लूट की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पीड़ित कर्मचारियों से पूछताछ कर आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में ले ली। सूत्रों का दावा है, तीन करोड़ से अधिक के जेवरात लूटे गए हैं। पुलिस उपायुक्त श्वेता चौहान ने बताया, कुछ सुराग हाथ लगे हैं। कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed