फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi gang rape lawyers asked to explain remarks on women

कटघरे में आए निर्भया के दोषियों को बचाने वाले वकील

Tue, 24 Mar 2015 05:41 PM IST
Updated Tue, 24 Mar 2015 05:41 PM IST
विज्ञापन
Delhi gang rape lawyers asked to explain remarks on women

भारत में प्रतिबंधित बीबीसी की डाक्यूमेंट्री इंडियाज डॉटर में महिलाओं के बारे में अपमान जनक भाषा का इस्तेमाल करने वाले दो वकीलों पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अखितार किया है।

विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट ने इन दोनों ही वकीलों से अपने बयान पर सफाई देने को कहा है। बता दें कि दिसंबर 2012 में हुए निर्भया गैंगरेप मामले में आरोपियों की तरफ से केस लड़ने वाले वकील एमएल शर्मा और एके सिंह ने इस डाक्यूमेंट्री में ऐसा बयान दिया जिस पर कोर्ट ने आपत्ति दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन


बीबीसी के लिए लेस्ली उडविन द्वारा बनाई गई डाक्यूमेंट्री में दोनों ही वकीलों ने कहा कि भारतीय संस्कृति में महिलाओं के लिए कोई जगह नहीं है। दोनों वकीलों के इस बयान के बाद देश भर में काफी हंगामा हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला वकील हुईं खिलाफ

Delhi gang rape lawyers asked to explain remarks on women

इस बयान के बाद बार काउंसिल ने दोनों ही वकीलों के लाइसेंस रद्द करने तक की मांग कर डाली थी। दोनों ही वकीलों के खिलाफ गुस्सा इतना भड़क गया कि अदालत में इनके प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने से संबंधित याचिका सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई।

सुप्रीम कोर्ट विमेन लॉयर एसोसिएशन द्वारा पेश की गई इस याचिका में मांग की गई कि दोनों ही वकीलों के सुप्रीम कोर्ट के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया जाए। साथ ही दोनों ही वकील अपने बयान के लिए माफी भी मांगें।

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को इस याचिका की सुनवाई करते हुए दोनों ही वकीलों से उनके बयान और याचिकाकर्ताओं के आरोपों पर सफाई मांगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed