फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Four new guests arrived at the zoo

दिल्ली: चिड़ियाघर पहुंचे चार नए मेहमान, 94 हुई प्रजातियां

Sat, 04 Dec 2021 04:46 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Sat, 04 Dec 2021 04:46 PM IST
सार

विशाखापटनम के इंदिरा गांधी चिड़ियाघर से लाए गए हैं वन्यजीव। अब ढोल (जंगली कुत्ता) व स्टार प्रजाति के कछुए का कर सकेंगे दीदार।
 

विज्ञापन
Delhi: Four new guests arrived at the zoo
Zoo - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

राजधानी के चिड़ियाघर में बृहस्पतिवार की देर रात विशाखापट्टनम के इंदिरा गांधी जूलॉजिकल पार्क से चार नए मेहमान पहुंचे हैं। इसके बाद चिड़ियाघर में वन्यजीवों की प्रजातियां बढ़कर 94 हो गई हैं। नए मेहमानों में चिड़ियाघर में पहली बार ढोल (जंगली कुत्ता) और स्टार प्रजाति का कछुआ भी पहुंचा है।
विज्ञापन

एनिमल एक्सचेंज कार्यक्रम के तहत

चिड़ियाघर के मुताबिक, केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण की मंजूरी के बाद बीते सप्ताह दिल्ली चिड़ियाघर से एनिमल एक्सचेंज कार्यक्रम के तहत बंगाली लोमड़ी, नीलगाय और गौरल को विशाखापट्टनम चिड़ियाघर भेजा गया था। इसके बदले में दिल्ली चिड़ियाघर को इंदिरा गांधी चिड़ियाघर से ढोल, स्टार प्रजाति का कछुआ, बबून और धारीदार लकड़बग्घा मिला है।
विज्ञापन


कुछ समय तक क्वॉरेंटाइन पीरियड में रखा जाएगा

नए मेहमानों को अभी कुछ समय तक क्वॉरेंटाइन पीरियड में रखा जाएगा। बाद में जरूरी जांच पूरी होने पर पर्यटक इन्हें बाड़े में देख सकेंगे। गौरतलब है कि पिछले पांच महीने में दिल्ली चिड़ियाघर में 14 नई प्रजातियां और 37 वन्यजीव आ चुके हैं। मौजूदा समय में चिड़ियाघर में करीब 1200 वन्यजीव रहते हैं। इससे पहले 23 सितंबर को चंडीगढ़ चिड़ियाघर से शुतुरमुर्ग लाया गया था। इसके अलावा जूनागढ़ से तीन शेर, एक कछुआ और एक चौसिंघा भी पहुंचा था। वहीं, पांच अक्तूबर को दो मादा बाघिन व दो भालू भी लाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed