फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi Four killed after speeding dumper hits them in southwest Delhi najafgarh

दिल्ली में बेलगाम डंपर ने दो बच्चों समेत पांच को रौंदा, एक परिवार के चार सदस्यों की मौत

Sat, 12 Jun 2021 03:48 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 12 Jun 2021 03:48 AM IST
सार

  • घटना के समय सभी सड़क किनारे से पैदल गुजर रहे थे, डंपर ने लोगों को कुचलते हुए सड़क किनारे पार्क पांच कारों को किया क्षतिग्रस्त
  • गिरफ्तार चालक का खुलासा -झपकी आने से हुआ हादसा
  • हादसे के बाद भागने का किया प्रयास, पुलिस ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
delhi Four killed after speeding dumper hits them in southwest Delhi najafgarh
नजफगढ़ में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नजफगढ़ थाने के पास शुक्रवार तड़के सड़क हादसे में एक डंपर ने दो मासूम समेत पांच लोगों को रौंद दिया। हादसा इतना गंभीर था कि तीन की मौके पर मौत हो गई। वहीं, दो इलाज ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इसमें से चार लोग एक ही परिवार के सदस्य थे। जबकि मृत एक बुजुर्ग सुबह की सैर के लिए निकले थे। हादसे के समय सभी सड़क किनारे पैदल जा रहे थे। इसी दौरान एक डंपर अनियंत्रित होकर उन्हें रौंदते हुए निकल गया।

विज्ञापन


इस दौरान सड़क किनारे खड़ी पांच गाड़ियां भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे को अंजाम देकर भाग रहे डंपर चालक को पुलिस ने बहादुरगढ़ रोड पर गिरफ्तार कर लिया। शुरूआती पूछताछ में चालक ने झपकी आने को हादसा की वजह बताया है। नजफगढ़ थाना पुलिस ने चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने से हुई मौत का मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त संतोष कुमार मीणा ने बताया कि शुक्रवार तड़के करीब 5.19 बजे पुलिस को नजफगढ़ थाना रोड पर सड़क हादसा होने की जानकारी मिली। मौके पर पुलिस ने थाना रोड निवासी अशोक रजौरा(30) उसकी पत्नी किरण(27) और पांच साल का बेटा इशांत को मृत पाया। जबकि अशोक को छोटा बेटा दो साल छह माह का देव और एक बुजुर्ग को घायल अवस्था में देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायलों को पुलिस ने पास के विकास अस्पताल में भर्ती कराया। जहां बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गई। बुजुर्ग की पहचान नजफगढ़ निवासी जवाहर सिंह(93) के रूप में हुई। तबियत बिगडने पर देव को सफदरजंग अस्पताल में भेज दिया गया था, जिसकी वहां पर इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं पुलिस घटना को अंजाम देकर भाग रहे डंपर के चालक राजेशको बहादुरगढ़ रोड पर को दबोच लिया।

अशोक के परिवार वाले सुभाष ने बताया कि विकास अस्पताल में गार्ड की नौकरी करने वाला अशोक अपनी पत्नी और दोनों बच्चों के साथ तड़के गुरुग्राम स्थित शीतला माता मंदिर में दर्शन करने जा रहा था। घर से निकलने के बाद वह सड़के किनारे खड़ी गाडिय़ों के बगल से पैदल निकालकर गाड़ी पकडने जा रहे थे। जबकि सामने से बुजुर्ग सुबह की सैर करते हुए आ रहे थे।

इसी दौरान डंपर चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया और सभी को कुचलते हुए वहां खड़ी पांच कारों में जोरदार टक्कर मारते हुए निकल गया। पूछताछ में डंपर चालक ने बताया कि घटना के समय उसे झपकी आ गई थी। पुलिस ने शराब पीने की पुष्टरी के लिए उसकी मेडिकल करवाई है। चालक हरियाणा से मुंडका की ओर जा रहा था।


सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना
नजफगढ़ की दर्दनाक हादसे सड़क किनारे एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिसमें साफ तौर पर देखा जा रहा है कि अशोक अपनी पत्नी और बच्चों के साथ सड़क किनारे खड़ी कारों के पास से गुजरता है। कुछ देर बाद ही अचानक डंपर वहां खड़ी कारों को जोरदार टक्कर मारते हुए आगे निकल जाती है। उसके बाद उस जगह पर लोगों की लाशें पड़ी होती है। कारों में डंपर के टकराने से हुई तेज आवाज सुनकर लोग घरों से बाहर निकलते हैं और सड़क के हालात देखकर उनकी रूंह कांप जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed