फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: For the first time since independence, kartavya path was illuminated with 1.20 lakh lamps

Delhi: आजादी के बाद पहली बार 1.20 लाख दीयों से जगमगाया कर्तव्य पथ, सीएम ने बताया आस्था और आधुनिकता का संगम

Sun, 19 Oct 2025 02:17 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 19 Oct 2025 02:17 AM IST
सार

भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या की तरह दिल्ली में पहली बार कर्तव्य पथ पर दीपोत्सव का विहंगम दृश्य देखने को मिला। करीब 1.20 लाख दीये एक साथ जगमगाए।

विज्ञापन
Delhi: For the first time since independence, kartavya path was illuminated with 1.20 lakh lamps
दिल्ली की मुख्यमंत्री दिल्ली के मंत्रियों और अन्य लोगों के साथ शनिवार को राजधानी में दिवाली त्योहार से पहले कर्तव्य पथ पर दीपोत्सव समारोह में भाग लेते हुए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में शनिवार को देश की राजधानी में नया इतिहास लिखा गया। भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या की तरह दिल्ली में पहली बार कर्तव्य पथ पर दीपोत्सव का विहंगम दृश्य देखने को मिला। करीब 1.20 लाख दीये एक साथ जगमगाए।

विज्ञापन


इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि ये केवल दीपों का उत्सव भर नहीं बल्कि नई क्रांति की आहट है। दिल्ली ने नया इतिहास लिखा है जहां आस्था और आधुनिकता का संगम अद्भुत रूप में सामने आया है। राजधानी ने यह दिखा दिया कि दिल्ली अब केवल शासन की राजधानी नहीं बल्कि सांस्कृतिक चेतना की धड़कन भी है। श्रीराम के जीवन चरित का ड्रोन प्रदर्शन और दीपों का संगम इस बात का प्रतीक है कि राजधानी अब सनातन परंपरा व देश की सांस्कृतिक समझ के साथ आगे बढ़ रही है। आजादी के बाद ऐसा पहली बार हुआ है जब कर्तव्य पथ पर सामूहिक रूप से दीपावली का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन


दीपावली उत्सव देखने उमड़ी भीड़
मौके पर दिल्ली सरकार के मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी व सैकड़ों लोग भी मौजूद रहे। कर्तव्य पथ पर आयोजित इस दीपोत्सव में भव्य ड्रोन शो, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और रामायण थीम आधारित लाइट कार्यक्रम ने उपस्थित लोगों को अभिभूत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीराम की भक्ति से प्रेरित दिखीं मुख्यमंत्री
सीएम ने कहा कि वर्षों बाद दिल्ली का दिल इस तरह दीपों से जगमगा उठा है। यह केवल रोशनी का उत्सव नहीं बल्कि दिल्ली की नई ऊर्जा, नई उम्मीद व दिशा का प्रतीक है। इस बार की दिवाली सही मायने में दिल्ली के हर वर्ग तक पहुंची है। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री का भी आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से आज दिल्ली का हर वर्ग लाभान्वित हो रहा है। इस दीपावली पर बच्चों के चेहरों पर मुस्कान है।

महिलाओं के घर में बचत है। युवाओं के पास नए अवसर हैं। बुजुर्गों को स्वास्थ्य का भरोसा है और हर नागरिक को अपने शहर पर गर्व है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये उनका संकल्प है कि श्रीराम की कृपा से दिल्ली में रामराज्य की स्थापना हो जहां हर नागरिक को समान अवसर, सुरक्षा और सम्मान मिले। दिल्ली की सरकार जनता की सरकार है और हम जनता के सेवक हैं।


ड्रोन शो से पेश किया भगवान श्रीराम के जीवन
दीपोत्सव में पहली बार ड्रोन शो के माध्यम से भगवान श्रीराम के जीवन को आकाश में प्रदर्शित किया गया। सैकड़ों ड्रोन ने रामायण की पवित्र गाथा को आधुनिक तकनीक के जरिये जीवंत किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रीराम के जीवन आदर्शों का यह दृश्य न केवल श्रद्धालुओं को भावविभोर कर गया बल्कि यह भी संदेश दिया कि भारत की परंपराएं समय के साथ आधुनिकता के संग समरसता से आगे बढ़ सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed