फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Flood: Delhi battling flood and thirst simultaneously, large drains closed to save them from backflow

Delhi Flood: बाढ़ और प्यास से एक साथ जूझ रही दिल्ली, बड़े नालों को बैकफ्लो से बचाने के लिए किया बंद

Thu, 13 Jul 2023 07:56 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 13 Jul 2023 07:56 PM IST
सार

Delhi Flood: बाढ़ के कारण दिल्ली के वजीराबाद, चंद्रावल और ओखला के जल शोधन संयंत्र बंद कर दिये गए हैं। इससे बाढ़ के बीच ही दिल्ली में पेयजल का संकट भी पैदा हो गया है। मुख्यमंत्री ने दूसरे इलाकों में कम पानी की सप्लाई का निर्देश देकर दूसरे इलाकों में भी पानी पहुंचाने का निर्देश दिया है...

विज्ञापन
Delhi Flood: Delhi battling flood and thirst simultaneously, large drains closed to save them from backflow
Delhi Flood: दिल्ली के आईटीओ और दिल्ली सचिवालय के पास बने अंडरपास में भरा पानी। बचकर निकलते वाहन। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

दिल्ली में बाढ़ का पानी लाल किला, यमुना बाजार, आईटीओ और सिविल लाइंस के पॉश इलाकों तक पहुंच गया है। निचले इलाकों को पूरी तरह लोगों से खाली करा लिया गया है। लोगों को बसाने के लिए टेंट लगाए गए हैं। टेंट की कमी पड़ने पर लोगों को दिल्ली के सरकारी स्कूलों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर रखने के निर्देश दिए गए हैं। इन स्थानों पर सार्वजनिक मोबाइल शौचालय, पेयजल और भोजन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। यदि हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में इस दौरान बारिश नहीं हुई तो गुरुवार रात के बाद बाढ़ से राहत मिलने के आसार हैं।

विज्ञापन

बाढ़ के कारण दिल्ली के वजीराबाद, चंद्रावल और ओखला के जल शोधन संयंत्र बंद कर दिये गए हैं। इससे बाढ़ के बीच ही दिल्ली में पेयजल का संकट भी पैदा हो गया है। मुख्यमंत्री ने दूसरे इलाकों में कम पानी की सप्लाई का निर्देश देकर दूसरे इलाकों में भी पानी पहुंचाने का निर्देश दिया है।   

विज्ञापन

गुरुवार को बाढ़ के कारण मार्गों में परिवर्तन के कारण दिल्ली जाम से जूझती रही। विशेषकर पूर्वी दिल्ली के सोनिया विहार, भजनपुरा, शास्त्री पार्क और शाहदरा इलाकों से आने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई मार्गों की बसों को लोक नायक सेतु से गुजरने के लिए निर्देशित कर दिया गया था जिससे नई दिल्ली के मुख्य इलाकों तक जाने वाले सभी मार्गों पर पूरे दिन भारी जाम की स्थिति बनी रही। फिलहाल, आगे इस तरह  की स्थिति से बचने के लिए गैरजरूरी सार्वजनिक वाहनों को दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके में आने से रोक दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नालों को किया बंद

बाढ़ राहत कार्य में जुटे कर्मचारी रामपाल ने अमर उजाला को बताया कि यमुना के पानी का स्तर ज्यादा बढ़ जाने के कारण यह पानी नालों के जरिए निचले इलाकों में जा रहा था। इसे देखते हुए प्रशासन ने बड़े नालों को बंद कर दिया है। इन स्थानों पर पंप लगाकर इनका पानी यमुना में निकाला जा रहा है। जब तक यमुना का जल स्तर कम नहीं हो जाता, इन नालों को बंद रखने का निर्देश दिया गया है।

स्कूलों में लोगों को बसाने का निर्देश

उपराज्यपाल वीके सक्सेना की अध्यक्षता में हुई बैठक में आपदा प्रबंधन विभाग ने निर्णय लिया है कि बाढ़ प्रभावित लोगों को दिल्ली के स्कूलों में रखा जाएगा। इस बीच दिल्ली के सभी स्कूलों-कॉलेजों को रविवार तक के लिए बंद कर दिया गया है। गैरजरूरी सरकारी सेवाओं और निजी संस्थाओं को वर्क फ्रॉम होम मॉडल से काम कराने का निर्देश दिया गया है।  

प्रशासन सतर्क

बाढ़ से लोगों को बचाने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। आपदा प्रबंधन विभाग की 12 टीमों के अलावा अतिरिक्त टीमों को लगाकर लोगों को सहायता पहुंचाई जा रही है। दिल्ली पुलिस, यातायात पुलिस और नागरिक सुरक्षा बल के जवानों को लगातार मुस्तैद रखा जा रहा है। विभागों के उच्च अधिकारी स्वयं मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed