{"_id":"633dacfa86152b2bc9353b19","slug":"delhi-fire-news-fire-breaks-out-in-shop-in-gandhi-nagar-30-fire-tenders-on-spot","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Fire News: गांधी नगर में दुकान में लगी आग, दमकल विभाग की 30 गाड़ियां मौके पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Fire News: गांधी नगर में दुकान में लगी आग, दमकल विभाग की 30 गाड़ियां मौके पर
Wed, 05 Oct 2022 09:42 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Wed, 05 Oct 2022 09:42 PM IST
सार
दिल्ली दमकल विभाग ने बताया कि देर शाम गांधी नगर के कपड़ा बाजार में एक दुकान में आग लगने की सूचना मिली। तत्काल मौके पर 30 दमकल गाड़ियां भेजी गईं। आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
गांधी नगर के कपड़ा मार्केट में लगी आग
- फोटो : ANI
विस्तार
गांधी नगर मार्केट में बुधवार शाम तीन मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते पूरी इमारत आग के गोले में तब्दील हो गई। सूचना मिलते ही दमकल की 30 से अधिक गाड़ियां मौके पर पहुंची। इमारत संकरी गली में होने की वजह दमकलकर्मियों को आग तक पहुंचने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
दमकल के 150 कर्मचारी आग पर काबू पाने में जुटे हुए हैं। खबर लिखे जाने तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं थी, दमकलकर्मी आग पर काबू पाने में जुटे हुए थे। आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
दमकल विभाग के अनुसार, बुधवार शाम को सूचना मिली थी कि गांधी नगर मार्केट की नेहरू गली में जय अंबे नाम की कपड़ा दुकान में आग लगी हुई है। सूचना मिलते ही दमकल व पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गईं। संकरी गलियां होने की वजह से दमकल को आग वाली जगह वाहन ले जाने में काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इमारत के भू-तल पर दुकान व ऊपरी मंजिल पर गोदाम बनाए हुए थे। दमकल विभाग को पता चला कि दुकान में आग लगी थी, देखते ही देखते आग पल भर में पूरी इमारत में फैल गई। बुधवार को दहशरा होने की वजह से मार्केट की छुट्टी थी।